IPL 2023 MI vs KKR: वानखेड़े के मैदान में नितीश राणा ने खोया आपा, मुंबई इंडियंस के इस गेंदबाज से भिड़े

IPL 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कप्तान नितीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच मैदान पर बहस हुई।

calender

IPL 2023 का 22वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। शुरुआत में ही दो विकेट खोने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स टीम के कप्तान नितीश राणा महज 5 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

बता दें कि इस दौरान कप्तान नितीश राणा अपने विकेट खोने के बाद काफी ज्यादा भड़के हुए नजर आए। नितीश राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नितीश राणा और ऋतिक शौकीन आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे है। आइए हम आपको बताते हैं क्या है ये पूरा माजरा?

नितीश राणा ने खोया आपा, बीच मैदान मुंबई इंडियंस के गेंदबाज से भिड़े -

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास कमाल नहीं कर सके। नितीश राणा 10 गेंदों में महज 5 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। नितीश राणा को ऋतिक शौकीन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

इस बीच नितीश राणा पवेलियन की ओर जैसे ही जा रहे थे, तब ऋतिक शौकीन राणा से कुछ कहते है और उन्हें उंगली दिखाते है। इस बात पर नितीश राणा अपना आपा खो बैठते है। नितीश राणा और ऋतिक शौकीन के बीच मैदान पर बहस छिड़ जाती है। आखिर में सूर्यकुमार यादव आकर बीच- बचाव करते हैं और नितीश राणा को वहां से ले जाते है।

बता दें कि ऋतिक शौकीन और नितीश राणा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम से ही खेलते है। ऐसे में उन दोनों के बीच ये जुबानी जंग देखकर स्टेडियम में बैठा हर एक व्यक्ति हैरान रह गया।

First Updated : Sunday, 16 April 2023