सीएम भगवंत मान का ऐलान, 27 सितंबर को होगा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

पंजाब में चल रहे घमासान के बीच गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कैबिनेट बैठक बुलाई। बैठक में सीएम भगवंत मान ने घोषणा की है कि आगामी 27 सिंतबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। बैठक के बाद भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता बड़ी होती हैं।

calender

सीएम भगवंत मान ने कहा कि लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को काम न करने देना, लोकतंत्र की हत्या है। आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि नदियों को रोका नहीं जा सकता, वो अपने रास्ते खुद बनाती हैं।

सीएम मान ने कहा कि व‍िशेष सत्र रद्द करने की घटना बेहद न‍िंदनीय है। लोकतंत्र और संघीय ढांचे को बचाने के ल‍िए पंजाब सरकार सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी। उन्‍होंने कहा क‍ि इस घटना में कांग्रेस भाजपा के साथ म‍िलकर काम कर रही है।

मान ने कहा कि भाजपा कई राज्‍यों में कांग्रेस की सरकारें ग‍िरा चुकी है। उन्‍होंने कहा क‍ि कांग्रेस भी चाहती थी क‍ि पंजाब में ऑपरेशन लोटस हो। आम आदमी पार्टी का काफ‍िला तेजी से बढ़ रहा है। व‍िधानसभा सत्र को 27 सितंबर को बुलाया गया है। जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी।

First Updated : Thursday, 22 September 2022