Bihar Cabinet Expansion : सीएम नीतीश संभालेंगे गृह, तेजस्वी को स्वास्थ्य की जिम्मेदारी

बिहार कैबिनेट का विस्तार आज किया जा रहा है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ बीते 10 को ले चुकें हैं.

calender

पटना। बिहार कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ बीते 10 अगस्त को ले चुकें हैं. आज कैबिनेट के शेष मंत्रियों ने शपथ ली है. कुल 33 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. जिसमें राजद के 17 मंत्री, जदयू के 11 मंत्री और कांग्रेस के 2 मंत्री को और अन्य को शामिल किया गया है. 

कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि, ''जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा. मैं आज एक बार फिर पूरे कैबिनेट की बैठक करूंगा.''

कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, राजद विधायक मोहम्मद इसराइल मंसूरी और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ ली।

जद(यू) विधायक शीला कुमारी मंडल, राजद विधायक चंद्रशेखर और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

जद (यू) विधायक मदन साहनी, राजद विधायक ललित कुमार यादव और अन्य ने बिहार कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

जद (यू) विधायक लेशी सिंह, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी व सुरेंद्र यादव व रामानंद यादव ने ली बिहार कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पटना के राजभवन में राजद नेता तेज प्रताप यादव, जदयू के विजय कुमार चौधरी, राजद के आलोक मेहता, बिजेंद्र यादव व अन्य ने ली मंत्री पद की शपथ

 

First Updated : Tuesday, 16 August 2022