उपचुनाव 2022: मैनपुरी सीट पर दोपहर 3 बजे तक 43.93 फीसदी मतदान हुआ

मैनपुरी में समाजवाजी पार्टी औऱ भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। सभी लोगों की नजरे मुलायम सिंह यादव के सीट पर टिकी हुई है।

calender

मैनपुरी में समाजवाजी पार्टी औऱ भाजपा के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। सभी लोगों की नजरे मुलायम सिंह यादव के सीट पर टिकी हुई है। ऐसे में यूपी के विधानसभा सत्र के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव 3 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर रहे। मुलायम सिंह यादव के निधन से भारतीय राजनीति के एक संघर्षशील युग का अंत हो गया। मैं उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना करता हूं।

मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 फीसदी मतदान हुआ।

 

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता मतदान शुरू होने के साथ से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, पता नहीं पुलिस को क्या ब्रीफिंग की गई है। सुबह से लगातार शिकायतें आई हैं और यह शिकायतें सिर्फ मैनपुरी लोकसभा सीट से नहीं बल्कि दूसरी सीट से भी आ रही हैं। साथ ही उन्होने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 7.08% मतदान हुआ।

 

 

इटावा के PSP प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान शुरू हो चुके हैं, पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना  पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनके सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा, "हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।"

समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।" 

सोर्स- ट्विटर

इसे भी पढ़े........

Gujarat Elections 2022: दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 19.17% मतदान हुआ, अमित शाह ने वोट डाला

First Updated : Monday, 05 December 2022