मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मप्र में चीतों का स्वागत है, बहनों ने बांधी जड़ी बूटी की राखी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण अफ्रीका से कूनो पालपुर नेशनल पार्क आए चीतों को रिलीज किया और कहा कि मध्य प्रदेश में चीतों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीतों के आने के बाद प्रगति के और अवसर पैदा होंगे

calender

Cheetah Project in MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण अफ्रीका से कूनो पालपुर नेशनल पार्क आए चीतों को रिलीज किया और कहा कि मध्य प्रदेश में चीतों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चीतों के आने के बाद प्रगति के और अवसर पैदा होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो चीतों को छोड़ा और इस दौरान वे बेहद उत्साह से भरे दिखें।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने चीता मित्रों से बात की और चीता मित्रों को समझाया कि अब शिकार आदि न करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है और चीतों को लेकर सभी को जागरूक करना है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भेंट की और मुख्यमंत्री ने इसी दौरान महिलाओं को बताया कि अब चीते आने के बाद रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे साथ ही परिवर्तन आएगा।

इसी दौरान एक महिला ने मुख्यमंत्री को जड़ी बूटी से बनी राखी बांधी। मुख्यमंत्री शिवराज जड़ी बूटी की राखी पहनकर मुस्कुराए और कहा कि जड़ी बूटियों का ध्यान रखना है। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो गए और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना हुए। वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वन मंत्री विजय शाह सड़क मार्ग से निकले।

 

भारत की सरजमीं में चीतों को फिर से बसाने के इतिहास में दूसरा अध्याय आज शनिवार 18 फरवरी को जुड़ गया। मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से आठ चीतों को लाए जाने के ठीक पांच महीने बाद दक्षिण अफ्रीका से लाए जा रहे 12 चीते वायुसेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे।

बता दें कि चीतों को लेकर शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुआ वायुसेना का विशेष विमान आज सुबह करीब 10 बजे ग्वालियर के महाराजपुरा एयर टर्मिनल पर उतरा। इसके बाद यहां से सुबह 11 बजे तीन हेलीकॉप्टर चीतों को लेकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे।

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में एक चीते को छोड़ा और इसके साथ ही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी एक चीता छोड़ा। फिर इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने भी एक के बाद एक चीतों को बाड़े में छोड़ दिया।

First Updated : Saturday, 18 February 2023