दिल्ली: घर मे घुस लूटी लाखों की ज्वेलरी, 80 वर्षीय वृद्ध पर चाकू से किया हमला

शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव इलाके में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है।

calender

 

संवादाता अमरजीत सिंह, इस्ट दिल्ली: शाहदरा के जीटीबी एंक्लेव इलाके में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने घर में फ्रेंडली एंट्री की, क्योंकि वह उनका जानकार था । आरोपी ने महिला के गले से ज्वेलरी खींची बाद में घर की तलाशी ले लूटपाट किया। विरोध करने पर अपराधियों ने 80 वर्षीय वृद्ध को चाकू मारकर उनपर जानलेवा प्रहार कर दिया।  महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित जे सुशीला जीटीबी एंक्लेव इलाके में रहती हैं। रविवार शाम वह घर पर थीं। उसी दौरान उनका एक जानकार उनके घर पर आया। जानकार था इसलिए महिला उसे घर में ले आईं। मगर आरोपी घर में आकर महिला से उनकी ज्वेलरी लूटने लगा। पीड़िता ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और लूटपाट कर फरार हो गए। 

First Updated : Monday, 03 October 2022