Delhi: जेपी नड्डा ने लॉन्च की मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स पुस्तक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक क्षेत्र में भारत की भूमिका सराहना की। नड्डा ने वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में भारत के बढ़ते कद और अग्रणी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जबकि इसके संपादक सुजान चिनॉय, विजय चौथाईवाले और उत्तम कुमार सिन्हा हैं। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

calender

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में 'मोदीः शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स पुस्तक' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक क्षेत्र में भारत की भूमिका सराहना की। नड्डा ने वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में भारत के बढ़ते कद और अग्रणी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। 'मोदी: शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स ' विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा प्रस्तुत किया गया था। जबकि इसके संपादक सुजान चिनॉय, विजय चौथाईवाले और उत्तम कुमार सिन्हा हैं। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मजबूत बनाया है और समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं, दलितों, आदिवासियों और पिछड़े समुदायों को सशक्त बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत एक मजबूत देश बना है। पीएम मोदी ने कई कठोर नीतिगत फैसले लिए जिससे भारत का तेजी से विकास हुआ और हमारा देश एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। 

नड्डा ने आगे कहा कि यह पुस्तक हमें इस बात की गहरी जानकारी देती है कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी के गतिशील नेतृत्व में विश्व स्तर पर भारत की छवि कैसे बदली। यह भारत की तुलना में अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में हुए परिवर्तनों का कालक्रम भी है, कैसे भारत ने बदलती विश्व व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, कैसे हमने नई साझेदारियां की और कैसे भारत ने कुछ देशों के साथ अपने संबंधों को नए आयाम दिए।

नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में दुनिया का भारत के प्रति नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। पीएम मोदी ने हमारे पड़ोसियों से संबंध मजबूत किए हैं और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में भी नए रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की भूमिका को विश्व स्तर पर स्वीकार किया जाता है जब आवश्यकता और संकट के समय में अन्य देशों की मदद करने वाले मानवीय मिशनों को पूरा करने की बात आती है, लेकिन दूसरी ओर भारत की संप्रभुता की बात आने पर भारत अपने विरोधियों को कड़ा संदेश भी देता है।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 2014 से पहले भारत की छवि क्या थी और पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद अब क्या है? 2014 से पहले हमारी अर्थव्यवस्था का पतन हो रहा था, हम एक भ्रष्ट राष्ट्र के रूप में जाने जाते थे। हम बार-बार आतंकवादी हमलों का सामना करते थे, स्थिर सरकार का अभाव था। प्रधानमंत्री के पद का अधिकार समाप्त हो गया था। इन सबका भारत के वैश्विक परिदृश्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश को कठिन समय में संभाला।

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जी20 की अध्यक्षता भारत में तब आई है जब दुनिया कई चुनौतीपूर्ण मुद्दों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया कोरोना महामारी से उभर रही है, रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े अहम मुद्दे, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े मुद्दे हैं। नड्डा ने कह कि आज की दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज और विचार बहुत महत्वपूर्ण हैं। उनके नेतृत्व में जी20 उन महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करने में सक्षम होगा, जिनका आज दुनिया सामना कर रही है।

First Updated : Wednesday, 22 February 2023