हरियाणा: अम्बाला की हवा भी दिल्ली की तरह हुई जहरीली, बढ़ा वायु प्रदूषण

हरियाणा में पोल्लुशन लगातार बढ़ता जा रहा है, अम्बाला भी इससे अछूता नहीं रहा है। अम्बाला में भी AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है

calender

संबाददाता- राजीव मेहता (अंबाला, हरियाणा)

अम्बाला, हरियाणा। हरियाणा में पोल्लुशन लगातार बढ़ता जा रहा है, अम्बाला भी इससे अछूता नहीं रहा है। अम्बाला में भी AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सरकार और कृषि विभाग द्वारा लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी किया गया, बावजूद उसके अम्बाला में पराली जलाने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई।

अम्बाला में लोग धड़ल्ले से पराली जला रहे हैं जिसके कारण अम्बाला की हवा जहरीली हो गई है। लोगों को आँखों में जलन व खांसी जुखाम की शिकायत होने लगी है। दिल्ली की तरह अम्बाला की हवा भी जहरीली हो गई है जिसके कारण अम्बाला का AQI 100 के पार पहुंच गया है। जिसके चलते लोगों को आँखों में जलन, गले में खराश व जुखाम जैसी बीमारियां होनी शुरू हो गई है।

हालांकि सरकार व कृषि विभाग द्वारा लोगों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी किया गया, बावजूद उसके अम्बाला में पराली जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही, जिसके कारण अम्बाला का AQI काफी बढ़ा है। वायु प्रदूषित होने के चलते लोगों में कई बीमारियां देखने को मिल रही है। इसके चलते लोगों की आखों में जलन, गले की बीमारियां, जुखाम व सांस लेने में दिक्कत आने लगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अम्बाला की हवा जहरीली हो गई है, उन्होंने इसका कारण हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना बताया है। उन्होंने बताया पराली जलाने के कारण वातावरण में धुंआ हो रहा है, जिसके चलते बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती है कि इस बार लोगों को जागरूक किया गया है।

लेकिन पराली जलाने की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पायी, जिसके चलते हवा प्रदूषित हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके और अम्बाला की हवा स्वच्छ हो सके।

लोगों का यहां तक कहना है कि अभी AQI और बढ़ सकता है। अगर सरकार ने कोई ठोस कदम न उठाये तो कैंसर जैसी बीमारियां भी होने लगेगी। लोगों का कहना है कि इसके लिए हम लोग भी जिम्मेदार है क्योंकि हम खुले में कूड़ा जलाते है, जिससे वायु प्रदूषित होती है।

लोगों ने अन्य लोगो से भी अपील करते हुए कहा है, कि हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे हमारी हवा प्रदूषित हो। वहीं इस बारे में हमने कृषि विभाग की डिप्टी डायरेक्टर से भी बात करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने फ़ोन तक उठाना मुनासिव नहीं समझा।

इस बारे अम्बाला कैंट नागरिक अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट विनय गोयल से बात की तो उन्होंने माना कि अम्बाला का AQI काफी बढ़ गया है और इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिकत आ रही है। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार कोरोना को मात देने के लिए लोगों ने जागरूकता दिखाई और सरकार द्वारा दी गई हिदायतों का पालन किया।

उसी प्रकार वायु प्रदूषित होने के चलते जागरूक होना पड़ेगा ताकि बीमारियों से बचा जा सके। इसके लिए घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें आंखों पर चश्मा लगाए, अगर हम जागरूक होंगे तो बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में AQI और बढ़ने की उम्मीद है।

First Updated : Saturday, 05 November 2022