दादरी विधायक के खिलाफ सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे

पुलिस ने भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समेत सैकड़ों किसानों को नजरबंद कर दिया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों की संख्या में किसानों में भयंकर रोष पैदा हो गया है।

calender

रिपोर्ट- विनय जोशी

नोएडा/ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समेत सैकड़ों किसानों को नजरबंद कर दिया है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों की संख्या में किसानों में भयंकर रोष पैदा हो गया है। गौरतलब है कि वीरवार को भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों की संख्या में किसानों को दादरी के विधायक तेजपाल नागर के आवास का घेराव करना था। लेकिन, इससे पहले ही पुलिस ने भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों की संख्या में किसानों को नजरबंद कर दिया।

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा की गैरमौजूदगी में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों की संख्या में किसान सड़कों पर उतर गए। इस दौरान किसानों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर समेत जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि दादरी विधायक तेजपाल नागर किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है तो उसे रोकने के लिए पुलिस का प्रयोग किया जा रहा है।

दो महीने से ज्यादा चल रहा किसानों का प्रदर्शन

दादरी स्थित एनटीपीसी से प्रभावित नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सैकड़ों की संख्या में किसान पिछले करीब दो महीने से कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरना दे रहे हैं। अब तक उनकी समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन की तरफ से नहीं किया गया है। स्थानीय प्रतिनिधि और दादरी विधायक तेजपाल नागर द्वारा किसानों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। अब किसान किसी भी सूरत में इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

सेक्टर 70में सड़क पर उतरे किसान

एनटीपीसी से प्रभावित किसान नोएडा के सेक्टर 70की सड़क पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के विरोध में सड़क पर उतर गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों ने घोषणा की कि अब एक बड़ा आंदोलन शुरू होगा। जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनियों की मनमानी नहीं होगी बर्दाश्तःसुखबीर खलीफा

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने बताया कि वह एनटीपीसी से प्रभावित किसानो को लेकर दादरी विधायक तेजपाल नागर के आवास का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उनकों घर में नजरबंद कर दिया। यह सब पुलिस और जनप्रतिनिधि की मनमानी है। किसान अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

First Updated : Thursday, 23 February 2023