कौशांबी: किसान पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर बदमाशों ने लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पति के घर वापस ना आने पर उसकी पत्नी खेत की तरफ पहुंची तो लहूलुहान हालत में पति को देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

calender

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान पर बदमाशों ने लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों के हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। पति के घर वापस ना आने पर उसकी पत्नी खेत की तरफ पहुंची तो लहूलुहान हालत में पति को देख पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना देते हुए घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक किसान की पत्नी ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। 

कौशांबी थाना क्षेत्र के बरमबारी निवासी शिव कुमार सरोज खेती किसानी करता था। फसलों को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए वह प्रतिदिन रात में रखवाली करने के लिए जाता था। प्रतिदिन की तरह वाह शुक्रवार की रात भी भोजन करने के बाद वह खेत की रखवाली करने के लिए चला गया था। घर में उसकी पत्नी सुंदर कली अपने बच्चों के साथ सो रही थी। सुंदर कली रात में काफी देर तक पति के घर वापसी आने का इंतजार कर रही थी। पति का इंतजार करते-करते उसकी आंख लग गई और वह सो गई। आधी रात को जब उसकी नींद खुली तो उसका पति घर नहीं लौटा था। 

वह अपने पति को बुलाने के लिए खेतों की तरफ पहुंच गई। खेत पहुंचने पर उसने देखा कि उसका पति शिवकुमार घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा करा रहा है। उसके सिर एवं बदन में गंभीर चोट के निशान थे। पति ने बताया कि उसे के ऊपर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी एवं लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया है। सुंदर कली ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए आनन-फानन में शिवकुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारा ले गए। 

जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर उसे मंझनपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवकुमार की मौत हो गई। शिवकुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुंदर कली की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ लिया। अब पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्नी की तहरीर के अनुसार आरोपी युवक उसकी बेटी से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था, जिसे लेकर कुछ दिनों पहले उसके पति और आरोपी युवक से विवाद हुआ था। 

विवाद के दौरान आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना कौशांबी क्षेत्र में 17/18 की रात में एक व्यक्ति अपने खेती की रखवाली करने गया हुआ था जहां से वह वापस नहीं आया , घर वालों ने खोजबीन की तो घायल अवस्था में पाया गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो तहरीर प्राप्त हुई है उसके आधार पर जो आरोपी बनाए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है जो साक्ष्य मिलेंगे। उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

First Updated : Saturday, 18 February 2023
Topics :