कौशांबी: लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे पार्टनर ने प्रेमिका को धर्म परिवर्तन न करने पर मार डाला

कौशाम्बी जिले में एक महिला के धर्मपरिवर्तन नही करने पर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी की खोजबीन के बाद आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी।

calender

कौशाम्बी जिले में एक महिला के धर्मपरिवर्तन नही करने पर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी की खोजबीन के बाद आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद घायल आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ उसका अब इलाज किया जा रहा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुँचे।

आपको बता दें की यह घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पभोषा गांव के पास की है। जहाँ बृहस्पतिवार की सुबह सीओ मंझनपुर योगेन्द्र कृष्ण नारायण को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि धर्मपरिवर्तन न करने पर चंदा नाम की एक महिला की हत्या करने का आरोपी आरिफ हुसैन चित्रकूट भागने की फिराक में था, और वह पभोषा गांव के पास मौजूद है।

आरोपी ने की पुलिस पर फायरिंग

इस पर सीओ मंझनपुर ने पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष को मौके पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। पश्चिम शरीरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसे घेराबंदी कर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख आरोपी आरिफ हुसैन ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग किया तो गोली उसके पैरों पर लगी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया और गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुँची। जहां आरोपी आरिफ हुसैन का इलाज किया जा रहा है। पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ की सूचना पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव को मिली तो वह जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे घटना की जानकारी पुलिस से ली।

पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने बताया की धर्मांतरण नहीं करने का महिला की हत्या करने का आरोपी चित्रकूट भागने की फिराक में था। मुखबिर के जरिए पमोसा गांव में होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम जांच करने पहुंची तो आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी है। जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला

महेवाघाट थाना क्षेत्र के मिरदाहन का पुरवा गांव के रहने वाला आरिफ हुसैन जिला मऊ में रहकर एम्बुलेंस चलता था। जहाँ उसकी मुलाकात मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बेलउझा गांव की रहने वाली चन्दा सिंह से हुई। चंदा सिंह के पति की मौत 7 साल पहले हो गई थी। तीन साल पहले उसकी मौसी को आरिफ हुसैन ने प्रेम जाल में फंसा लिया और मऊ की कुछ संपत्ति को बेचकर कौशांबी जिला आ गया। जहां वह चंदा सिंह और उनकी दो बेटियों के साथ पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अषाढा तिराहे पर एक मकान लेकर रहने लगा। कुछ दिन बाद आरोपी आरिफ हुसैन चंदा सिंह पर नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने लगा।

आरोप है कि जब महिला ने धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया तो वह आए दिन उनसे मारपीट करता था। आठ फरवरी को आरिफ ने चंदा सिंह को इलाज करवाने के लिए मिर्जापुर बुलाया और मंगलवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बुधवार उसके डेड बॉडी लेकर कौशांबी पहुंचा। बच्चों ने मां की हत्या किए जाने की सूचना पश्चिम शरीरा पुलिस और अन्य परिजनों को दिया था।

First Updated : Thursday, 16 February 2023