मध्य प्रदेश: ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्रिकेट शॉट से भाजपा कार्यकर्ता घायल, केंद्रीय मंत्री ने कराया उपचार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार को क्रिकेट मैच के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली एक गेंद से एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। बता दें कि गेंद लगने से भाजपा कार्यकर्ता की दाहिनी आंख के ऊपर चोंट लग गई

calender

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार को क्रिकेट मैच के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली एक गेंद से एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गया। बता दें कि गेंद लगने से भाजपा कार्यकर्ता की दाहिनी आंख के ऊपर चोंट लग गई। वहीं बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रीवा में मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के द्वारा बनाए गए क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वहां क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने आए थे। वहीं इस दौरान वहां मौजूद लोगों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट खेलते हुए एक शॉट मारा और उनके बल्ले से गेंद निकली, इस दौरान कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर (दाहिनी आंख के ऊपर) गेंद लग गई।

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस कार्यकर्ता को तत्काल संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उस कार्यकर्ता का उपचार किया गया। वहीं संजय गांधी अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक ने बताया कि क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के दौरान, मैच चल रहा था और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बल्लेबाजी कर रहे थे। अचानक उनके बल्ले से निकली एक गेंद एक व्यक्ति की आंख में लग गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति को चोंट लगी है वह भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता और दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शॉट से चोंट लगने के बाद भाजपा कार्यकर्ता व दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका उपचार किया गया। वहीं उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, अब विकाश मिश्रा पूरी तरह स्वस्थ है।

First Updated : Thursday, 16 February 2023