मध्यप्रदेश: रन भाेपाल रन में दौड़े छह हजार लोग, शहरवासियों में नजर आया उत्‍साह

भोपाल शहर में रविवार सुबह तात्या टाेपे नगर स्टेडियम से रन भाेपाल रन– 2022 का आयाेजन हुआ। सुबह लगभग 6:30 बजे टीटी नगर स्टेडियम के गेट एक नंबर पर स्‍पोटर्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन ए.एस. सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया

calender

भाेपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल शहर में रविवार सुबह तात्या टाेपे नगर स्टेडियम से रन भाेपाल रन– 2022 का आयाेजन हुआ। सुबह लगभग 6:30 बजे टीटी नगर स्टेडियम के गेट एक नंबर पर स्‍पोटर्स प्रमोटर ग्रुप के चेयरमैन ए.एस. सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस दौड़ में करीब छह हजार लाेगाें ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुबह के समय कुछ मार्ग आम यातायात के लिए बंद किया गया था। इस रैली में भाग लेने वाले धावक सुबह से ही भारी संख्‍या में आ गए थे।

दौड़ मार्ग -

प्रथम दौड़ 10 किलाेमीटर -

सुबह करीब साढ़े छह बजे से तात्या टाेपे नगर स्टेडियम से दौड़ शुरू हुई। यह दौड़ मेन गेट, पोस्ट आफिस, कम्युनिटी हाल, रंगमहल टाकीज, पलाश होटल, बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक कालेज चौराहा, किलोल पार्क तिराहा, रेतघाट से होते हुए करबला पंप हाउस पहुंची। फिर वहां से यू-टर्न लेकर रेतघाट, किलोल पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल चौराहा, थाना तात्या टाेपे नगर चौराहा होकर तात्या टाेपे नगर स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई।

द्वितीय दौड़ पांच किलाेमीटर -

सुबह तकरीबन सात बजे से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुुुई यह दौड़ मेन गेट, पोस्ट आफिस, कम्युनिटी हाल, रंगमहल टाकीज, पलाश होटल, बाणगंगा चौराहा, पॉलिटेक्निक कालेज चौराहा होते हुए किलोल पार्क तिराहा पर पहुंची। फिर वहां से यू-टर्न लेकर किलोल पार्क, पॉलिटेक्निक चौराहा, बाणगंगा, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल चौराहा, थाना तात्या टाेपे नगर चौराहा होकर तात्या टाेपे नगर स्टेडियम पर समाप्त हुुुई।

डायवर्सन -

– आपको बता दें सुबह छह बजे से नौ बजे तक रोशनपुरा से पाेलिटेक्निक चौराहा, रेतघाट, वीआईपी रोड पर भारी वाहन एवं अनुमति प्राप्त वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।

– वहीं रोशनपुरा से पाेलिटेक्निक चौराहा, रेतघाट, वीआईपी रोड पर लोक परिवहन के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहे।

First Updated : Sunday, 04 December 2022