महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक रमेश लटके का दुबई में हार्ट अटैक से निधन

शिवसेना के नेता व महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे परिवार के साथ दुबई दोस्त से मिलने गए थे। वह 52 वर्ष के थे।

calender

शिवसेना के नेता व महाराष्ट्र के विधायक रमेश लटके का दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे परिवार के साथ दुबई दोस्त से मिलने गए थे। वह 52 वर्ष के थे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘लटके का दुबई में बुधवार को निधन हो गया, जहां वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।

लटके मुंबई शहर के अंधेरी ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे। पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने उनके शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पार्टी के अन्य नेताओं को सूचित कर दिया है। हमें उम्मीद है कि शव बृहस्पतिवार को वापस लाया जाएगा।'' महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है। जानकारी के अनुसार  रमेश लटके परिवार के साथ शॉपिंग करने बाजार गए थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके शव को दुबई से मुंबई लाने की कोशिश की जा रही है।

First Updated : Thursday, 12 May 2022