मुंबई के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग

मुंबई के मानखुर्द इलाके में गुरुवार सुबह एक कबाड़ गोदाम (स्क्रैपयार्ड) में आग लग गई। वहीं आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। साथ ही इस आगजनी की घटना से वहां हड़कंप मच गया।

calender

मुंबई के मानखुर्द इलाके में गुरुवार सुबह एक कबाड़ गोदाम (स्क्रैपयार्ड) में आग लग गई। वहीं आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। साथ ही इस आगजनी की घटना से वहां हड़कंप मच गया।

बता दें कि मानखुर्द के मंडल क्षेत्र में स्थित झुग्गी झोपड़ी मुहल्ले में एक स्क्रैपयार्ड में आग लगने की घटना सामने आई। वहीं घटनास्थल पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां और पानी के चार टैंकर भेजे गए। फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने के कोशिश में जुट में गई। दमकल कर्मियों ने घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हालांकि आग लगने की वजहों का अभी पता नही चल पाया है लेकिन इस बीच राहत की खबर ये है कि इस घटना से कोई हताहत नही हुआ है।

First Updated : Thursday, 09 June 2022