मध्य प्रदेश के 7 सबसे प्रसिद्ध किले, आइए जानते है इनके बारे में कुछ रोचक बातें

भारत का दिल बोला जाने वाला राज्य यानी मध्य प्रदेश या फिर यूं कहें कि “दिल या हृदयप्रदेश” के रूप में जाना जाने वाले मध्य प्रदेश की भूमि में इतिहास, समृद्ध विरासत और संस्कृतियों का एक अच्छा मिश्रण है, जो वक्त के साथ सी विलय हो गई है

calender

Famous Forts In Madhya Pradesh: भारत का दिल बोला जाने वाला राज्य यानी मध्य प्रदेश या फिर यूं कहें कि “दिल या हृदयप्रदेश” के रूप में जाना जाने वाले मध्य प्रदेश की भूमि में इतिहास, समृद्ध विरासत और संस्कृतियों का एक अच्छा मिश्रण है, जो वक्त के साथ विलय सी हो गई है। लेकिन जब मध्य प्रदेश के प्रमुख किले की बात आती है, तो यह राज्य विभिन्न युगों से कई ऐतिहासिक किलों और महलों का घर रहा है।

जिनका निर्माण कई सौ साल पहले यहां पर राज करने वाले विभिन्न राजाओं ने करवाया था, जो आज भी उसी मजबूती के साथ खड़े है। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध किलों में अपने- अपने समय की वास्तुकला और ऐतिहासिक झलक देखी जा सकती है, जो इन्हें पर्यटन के नजरिए से बहुत ही खास जगह बनाते है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के किले इतने प्रसिद्ध हैं कि इतिहास प्रेमियों के साथ- साथ देश और विदेश से भारी संख्या में पर्यटक भी यहां पर घूमने के लिए आते है। अगर आप मध्य प्रदेश में मौजूद प्रसिद्ध किलों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस लेख में पूरी जानकारी मिलेगी।

1- ग्वालियर का किला -

एक पहाड़ी पर स्थित ग्वालियर का किला मध्य प्रदेश का सबसे प्रमुख किला है। जिसे 8वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। यह भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण किले में से एक है। इस किले को भारत का जिब्राल्टर भी कहा जाता है।

2- मांडू का किला -

मध्य प्रदेश में धार जिले के मांडव क्षेत्र में स्थित यह किला एक ऐतिहासिक किला है। यह किला मांडू का एक बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इस किले को जहाज महल और मांडू महल के नाम से भी जाना जाता है। यह किला बाज बहादुर और रानी रूपमती के अमर प्रेम का प्रतीक है।

3- रायसेन का किला -

रायसेन का किला भी मध्य प्रदेश की एक विशाल इमारत है। कहा जाता है कि इस प्रसिद्ध इमारत में लगभग नौ प्रवेश द्वार थे और हर द्वार का एक अलग ही महत्व था।

4- ओरछा किला -

बेतवा नदी के किनारे ओरछा किला मध्य प्रदेश का एक विशाल और प्राचीन किला है। इस विश्व प्रसिद्ध किले का निर्माण 16वीं शताब्दी में बुंदेला राजवंश के राजा रूद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया था ।

5- दतिया का किला -

मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित दतिया का किला राज्य के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। कहा जाता है कि राजा वीर सिंह देव के द्वारा मुगल सम्राट जहांगीर का स्वागत करने के लिए इसे बनवाया था।

6- बांधवगढ़ का किला -

किला कई छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है बांधवगढ़ किला मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध किला है। किले से जुड़ी एक लोकप्रिय किवदंती है कि इसका निर्माण दो बंदरों द्वारा किया गया था और लक्ष्मण को उपहार के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

7- अहिल्या किला -

अहिल्या किला महेश्वर के आकर्षक स्थल और राज्य के प्रमुख किलों में से एक है। इस किले के किनारे से महेश्वर शहर और घाटों के अद्भुत नजारों को देखा जा सकता है।

First Updated : Wednesday, 15 March 2023