नोएडा को बसाने में सपा की महत्वपूर्ण भूमिकाः अखिलेश यादव

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 63 स्थित वाजिदपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजसेवी स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया।

calender

रिपोर्ट: विनय जोशी 

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 63 स्थित वाजिदपुर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने समाजसेवी स्वर्गीय राजपाल यादव की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। इस जनसभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भी लोक सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संबोधित किया।

नोएडा में हो रहे लगातार एनकाउंटर को लेकर जब मीडिया ने उनसे पूछा कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में एनकाउंटर हो रहे हैं और अपराधी प्रदेश को छोडक़र भाग रहे हैं। उस पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सब फर्जी एनकांउटर हैं और आप देखते रहिए वक्त आने पर सभी फर्जी एनकाउंटर करने वाले  पुलिस अफसर जेल जाएंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर विशेष तौर पर नोएडा को बसाने में सबसे अहम योगदान सपा सरकार ने किया था। शहर में बड़ी-बड़ी कंपनियां और मेट्रो की स्थापना सपा सरकार के समय ही की गयी थी। लेकिन, उसका उद्घाटन सत्ता में बैठी भाजपा ने किया। अगर मौजूदा समय में सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में होती तो शहर के विकास की गति को और तेजी से बढ़ाया जाता। नोएडा के निवासी बिल्डर को पूरे पैसे देने के बाद भी उन्हें फ्लैट नहीं मिल पा रहा है। सरकार सभी चीजों के मुद्दे पर आंख मूंद कर देख रही है।

अपडेट जारी है...

First Updated : Friday, 24 February 2023
Topics :