तेलंगाना : कांति वेलुगु 2.0 को बड़ी सफलता, 43 लाख से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण

कांति वेलुगु के पहले चरण की अपार सफलता के बाद दूसरा चरण भी अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहा है। इस साल 19 जनवरी को कांति वेलुगु कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य भर में रिकॉर्ड 43.83 लाख लोगों के आंखों की जांच की जा चुकी है। वही तकरीबन 8 लाख 42 हजार पढ़ने वाले चश्मे जरूरतमंदों को मुफ्त में बांटे गए है।

calender

आंखों से संबंधित बीमारियां लेकर आने वालों की लगातार जांच की जा रही है। कांति वेलुगु शिविरों में आंखों की बीमारियों से पीड़ित लोगों को दवाओं और पढ़ने के चश्मे के मुफ्त वितरण के अलावा, विशेष रूप से ऑर्डर किए गए चश्मे डॉक्टरों की तरफ से निर्धारित व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं। इस साल तेलंगाना सरकार ने 19 जनवरी से 15 जून तक 100 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया था।

जिलाधिकारी, चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी और अलग-अलग विभागों के अधिकारी आपस में एक सामंजस्य बैठाकर दूर-दराज की जगहों पर भी कैंप का का सफल संचालन कर रहे हैं। निकट दृष्टि दोष की समस्या आम है जिलों के अलग-अलग कैंपों में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, डॉक्टरों ने देखा है कि कई लोगों को दृष्टि की समस्या है, विशेष रूप से निकट दूरी की। यह 40 और उससे अधिक उम्र के लोगों में और भी खास था। ऐसे लोगों को पढ़ने के लिए चश्मे के अलावा विटामिन ए, डी और बी कॉम्प्लेक्स की गोलियां दी जा रही हैं।

इसी तरह, 50 साल से अधिक आयु के लोग ज्यादातर मोतियाबिंद से पीड़ित थे। ऐसे लोगों के लिए चिकित्सा कर्मचारी सर्जरी के बारे में उन्हें सूचित कर रहे थे। इसके अलावा जिन लोगों की पहले ही सर्जरी हो चुकी है और वे अन्य समस्याओं से जूझ रहे थे, उनके लिए भी डॉक्टर उसी हिसाब से निर्देश दे रहे थे।

First Updated : Tuesday, 21 February 2023