1 फरवरी से तेलंगाना के फिर से खुलेंगे सरकारी स्कूल

तेलंगाना में 1 फरवरी 2023 से सभी सरकारी स्कूलों को खोला जाएगा। इन स्कूलों को नया रूप देने के बाद खोला जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी ने स्कूलों को खोलने के बारे में बताया।

calender

तेलंगाना में 1 फरवरी 2023 से सभी सरकारी स्कूलों को खोला जाएगा। इन स्कूलों को नया रूप देने के बाद खोला जा रहा है। राज्य के शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी ने स्कूलों को खोलने के बारे में बताया। उन्होंने कहा माना ऊरु माना बाड़ी कार्यक्रम के तहत स्कूलों के बुनियादी ढ़ांचों में बदलाव करने के लिए इन्हें बंद किया गया था। जिसका कार्य अब पूरा हो गया है।

माना ऊरु माना बाड़ी कार्यक्रम के पहले चरण के तहत उन स्कूलों को नया रूप दिया गया है। जो 1 फरवरी से फिर से खुलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि माना ऊरु माना बाड़ी कार्यक्रम के तहत अब तक राज्य के 1200 स्कूलों में विनिर्माण किया गया है। छात्रों को कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

जिसमें पानी की सुविधा, शौचालय, बिजली, पीने का स्वच्छ पानी, फर्नीचर, विद्यालों में पेंटिंग, मरम्मत का कार्य किया गया है। इसके अलावा भोजन, हरे रंग के चॉकबोर्ड समेत कई सुविधाएं दी गई हैं। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा की व्यवस्था की गई है। आपको बता दें कि तेलंगाना सरकार लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई पहल कर रही है।

केसीआर सरकार का मकसद है छात्रों को पढ़ाई करते समय किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। शिक्षा मंत्री ने कहा कि माना ऊरु माना बाड़ी कार्यक्रम राज्य में 26,055 सरकारी स्कूलों के ढ़ांचे में बदलाव किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में राज्य सरकार ने 9,123 स्कूलों को बदला जाएगा। जिसके लिए केसीआर सरकार 3,497.62 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

आपको बता दें बहुत ही अच्छी तरह से सरकारी स्कूलों के विनिर्माण का कार्य किया है। स्कूल में कक्षाएं में डिजिटल सुविधाएं भी दी गई हैं। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा। माना ऊरु माना बाड़ी कार्यक्रम के तहत पहले चरण के लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है।

First Updated : Monday, 30 January 2023