सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं इस नन्‍हे भगवंत मान की तस्‍वीरें

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं इस नन्‍हे भगवंत मान की तस्‍वीरें

calender

दिल्‍ली में AAP के एक समर्थक ने अपने बेटे को भगवंत मान के रूप में तैयार किया है, यह नन्‍हा भगवंत मान बहुत ही क्‍यूट नजर आ रहा है और अब उसकी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इससे पहले इस बच्‍चे ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के गेटअप में आकर सुर्खियां बटोरीं थीं।  दिल्‍ली के विधानसभा चुनाव में आप की जीत के बाद यह नन्‍हा केजरीवाल नजर आया था और खासा लोकप्रिय भी हुआ था।

पंजाब की 117 सीटों में से 85 से ज्‍यादा सीटों पर बढ़त मिलते देख आप के कार्यकर्ता जश्‍न में डूब गए हैं। दिल्‍ली से लेकर पंजाब तक आप कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल है। इसी बीच यह बच्‍चा भगवंत मान के रूप में नजर आया है। अब तक के रुझानों को देखें तो साफ तौर पर आप नेता भगवंत मान पंजाब के अगले मुख्‍यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं। जबकि इससे पहले इस राज्‍य में कभी शिरोमणि अकाली दल तो कभी कांग्रेस की सरकार ही बनी है।

नतीजे के दिन सुबह सबसे पहले भगवंत मान ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्‍था टेका था। वे संगरूर के गरुद्वारा गुरसागर मस्तुआना पहुंचे थे। वहीं पंजाब में कांग्रेस के CM पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने भी दिन की शुरुआत गुरुद्वारे में मत्था टेककर की थी।

First Updated : Thursday, 10 March 2022