UP पुलिस: 33 साल से फरार 25,000 के इनामी को किया गिरफ्तार

हाथरस पुलिस ने 35 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के सजायाफ्ता अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उस पर ₹25000 का इनाम था। 33 साल पहले वह हाईकोर्ट से पैरोल पर रिहा हुआ था और उसके बाद गलत नाम- पते से दिल्ली जाकर रहने लगा। पुलिस उसका लंबे समय से तलाश कर रही थी। अब जाकर पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल द्वारा गठित टीमों ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

calender

घटना 1986 हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र की है जब रघुनंदन और रघुनी के ऊपर एक व्यक्ति ने उसके नतिनी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के इस मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।1987 में साक्ष्यों के आधार पर रघुनंदन उर्फ रघुनी को सजा भी सुनाई गई थी। इसके उपरांत रघुनी ने उच्च न्यायालय प्रयागराज में अपील दाखिल की थी। वर्ष 1989 में उच्च न्यायालय द्वारा उसे सशर्त पैरोल पर रिहा किया गया था। उसके बाद से ही अन्य आवश्यक कार्यवाही के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ । 

बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वह अपनी संपत्ति बेच कर फरार हो गया है। काफी समय के खोजबीन के बाद पुलिस को पता लगी कि वह दिल्ली के किसी एक कपड़े दुकान में काम कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे गिरफ्तार करने की योजना बनाई और दुबारा गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

First Updated : Wednesday, 13 April 2022