शाहरुख़ खान के गाने छम्मकछल्लो पर 52 साल कि महिला ने किया ऐसा गज़ब का डांस, यूज़र्स खुश होकर बोले - Age is just a number

छोटे हो या बड़े हर किसी के लिए शौक बड़ी चीज़ है। अपने शौक के लिए न जाने लोग क्या कुछ नहीं कर देते हैं। यही एक चीज़ होती है जिसके चलते लोग बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पूरा करने की ठान लेते हैं और दुनिया की कोई भी बड़ी ताकत आपको रोक नहीं सकती।

calender

छोटे हो या बड़े हर किसी के लिए शौक बड़ी चीज़ है। अपने शौक के लिए न जाने लोग क्या कुछ नहीं कर देते हैं। यही एक चीज़ होती है जिसके चलते लोग बड़ी से बड़ी चुनौती को भी पूरा करने की ठान लेते हैं और दुनिया की कोई भी बड़ी ताकत आपको रोक नहीं सकती। अक्सर आपने सोशल मीडिया पर पर अपने आस - पास देखा होगा की लोग अपनी उम्र की परवाह किये बिना अपने शौक पूरे करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। यही नहीं वह अपने हर एक पल को खुलकर जीते हैं। जिन्हें देख हम सब भी काफी इंस्पायर होते हैं।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग काफी उत्साहित भी होते नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक neerusaini नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप देखेंगे कि एक महिला लाल साड़ी पहने बालों को खोलकर शाहरुख़ खान और करीना कपूर की फिल्म 'रा - वन' (Ra - One) के सुपरहिट गाने 'छम्मक - छल्लो' पर पर शानदार डांस कर रही है। इस वीडियो कि खास बात यह है कि जो महिला आपको डांस करती नज़र आ रही है उसकी उम्र करीबन 52 साल की है जिसका नाम नीरू सैनी है। क्यों हो गए ना आप भी हैरान.......... वीडियो में डांस कर रही महिला कि इस उम्र पर उसकी चुस्ती - फुर्ती देख सभी लोग हैरान रह गए हैं।

 

सोशल मीडिया पर महिला के इस डांस पर यूज़र्स भी हैरान हैं और साथ ही कमैंट्स की भरमार भी कर दी है। जिसमें एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा - इनके लिए 'Age is just a number' है। इस वीडियो को अब तक 1.43 लाख से भी अधिक लोगों ने पसंद किया है।

वीडियो में महिला ने करीना कपूर के इस गाने में किये गए डांस स्टेप्स को हू - ब - हू कॉपी किया है। इस उम्र पर महिला के इतनी एनर्जी के साथ किये गए इस डांस पर सभी लोग अपना दिल हार बैठे हैं। महिला ने 52 साल की उम्र पर भी खुद को काफी अच्छी तरह से मैंटेन किया हुआ है। महिला की इस फुर्ती को देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहें हैं।

First Updated : Sunday, 26 February 2023