लड़कों के बाद अब आया लड़कियों के लड़ाई- झगड़े का नया वीडियो, क्या आपने देखी है लड़कियों की ऐसी फाइट

अक्सर आपने सड़कों पर लड़ाई - झगड़े तो देखे ही होंगे, जिसमें अधिकतर लड़के ही होते हैं। आपने अपनी गली या मोहल्ले में औरतों की लड़ाई कभी देखी है जरूर देख ही होगी भारत में यह अब आम बात हो गयी है की ज़रा - ज़रा सी बातों पर पुरुष हो या महिला लड़ने को भागते हैं।

calender

अक्सर आपने सड़कों पर लड़ाई - झगड़े तो देखे ही होंगे, जिसमें अधिकतर लड़के ही होते हैं। आपने अपनी गली या मोहल्ले में औरतों की लड़ाई कभी देखी है? जरूर देख ही होगी भारत में यह अब आम बात हो गयी है की ज़रा - ज़रा सी बातों पर पुरुष हो या महिला लड़ने को भागते हैं। ऐसी लड़ाइयों को अक्सर लोग काफी एन्जॉय भी करते नज़र आते हैं, भले ही कोई कहे ना यह बात पर सत्य तो यही है। अब जब हम लड़ाई की बात बता ही रहें है तो इस खबर को भी क्यों न दे दिया जाये। सोशल मीडिया पर अभी हाल ही में एक वीडियो है जो खूब वायरल हो रहा है।

यह वीडियो है लड़कियों की लड़ाई की, आपने लड़कों और महिलाओं की लड़ाई तो बहुत देखी होगी। अब ज़रा इस पर भी अपनी नज़र डालिये। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप साफ - साफ देख सकते हैं की लड़कियों का एक ग्रुप है, जिनके बीच आपस में बहुत ही ज़्यादा मारपीट हो रही है। पीछे के बैकग्राउंड को देखकर ऐसा लगता है, जैसे वह सभी किसी एक रेस्टोरेंट में हैं। जहां लड़कियों के बीच जमकर मारपीट चल रही है। जिसमें से एक लड़की ने हाथ में डंडा भी लिया हुआ है। आस - पास के लोग भी इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं लेकिन वह भी डर के कारण पीछे हट जाते हैं।

 

वीडियो में देखा जा सकता है की एक लड़की जिसने जींस और टॉप पहना हुआ है और दूसरी लड़की जिसने ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहनी हुई है, दोनों के बीच में बाल पकड़ - पकड़कर जमकर मारपीट हो रही है। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस नज़ारे को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर rajsinghmedia_123 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो हवा की तरह हर जगह वायरल हो चुका है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर का है। जहां लड़कियों का यह घमासान युद्ध देखने को मिला। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग यह भी दावा करते नज़र आ रहें है की यह वीडियो गोरखपुर का नहीं बल्कि कहीं और का हैं। यह वाकई में कहाँ का है हम इस बात पुष्टि नहीं कर सकते।

First Updated : Friday, 24 February 2023