बॉलीवुड चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने भोजपुरी गाने पर किया ऐसा डांस, यह देख फैंस हुए उनके दीवाने

बॉलीवुड में इन दिनों केवल एक ही एक्टर का नाम हर तरफ गूंज रहा है। इनके साथ आज हर कोई काम करना चाहता है। यह जितने बेहतरीन एक्टर हैं उतने ही स्मार्ट एंड डैशिंग पर्सनालिटी के भी हैं। इन पर आज लाखों लड़कियां फ़िदा हैं, इन्होंने बॉलीवुड को भूल भुलैया -2, सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं

calender

बॉलीवुड में इन दिनों केवल एक ही एक्टर का नाम हर तरफ गूंज रहा है। इनके साथ आज हर कोई काम करना चाहता है। यह जितने बेहतरीन एक्टर हैं उतने ही स्मार्ट एंड डैशिंग पर्सनालिटी के भी हैं। इन पर आज लाखों लड़कियां फ़िदा हैं, इन्होंने बॉलीवुड को भूल भुलैया -2, सोनू के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे की हम किनकी बात कर रहें हैं। जी हाँ! सही समझे अब आप हम बात कर रहें हैं बॉलीवुड के यंग ब्लड एक्टर कार्तिक आर्यन की। जिनका कोई गॉडफादर नहीं हैं वह खुद के बलबूते पर ही आज इस मुकाम पर हैं। जिनकी आज करोड़ो फेन फॉलोविंग हैं।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक भोजपुरी गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, वह इन दिनों अपनी देश के कई राज्यों में अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' की प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए अब तक 7 दिन हो चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है की कार्तिक आर्यन किस तरह से अपने ही मज़े में भोजपुरी गाने पर अपनी कमर मटका रहें हैं।

सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन के इस अंदाज़ के फैन हो गए हैं और यूज़र्स वीडियो देख हर तरफ उनकी तारीफें कर रहें हैं। इसके साथ ही इस कार्तिक आर्यन के फैंस की लिस्ट बढ़ती ही जा रही है। वैसे तो कार्तिक आर्यन के हर वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन यह वीडियो इन दिनों कुछ ज़्यादा ही सुर्खियां बटोर रहा है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है की एक्टर कार्तिक आर्यन किस तरह से भोजपुरी के सुपरहिट गाने 'कमरिया कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू' पर मज़े से डांस करते नज़र आ रहें हैं। कार्तिक का यह देसी स्टाइल वाला डांस उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वह अपनी कमर पर हाथ रखे हुए बड़े ही शानदार अंदाज़ में कमर को हिला रहें हैं।

First Updated : Friday, 24 February 2023