स्पाइसजेट फ्लाइट में क्रू मेंबर्स के साथ बदसुलूकी के चलते एक यात्री को फ्लाइट से उतारा नीचे , देखिये पूरा वीडियो

इन दिनों फ्लाइट से जुडी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसमें एयर इंडिया में पेशाब कांड भी शामिल है। यह आये दिन ऐसी - ऐसी घटनाएं सुनने व देखने को मिल जाती हैं। जो सभी को हैरान कर देती है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर स्पाइसजेट की एक फ्लाइट से जुड़ा वीडियो सामने आया है।

calender

इन दिनों फ्लाइट से जुडी कई घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसमें एयर इंडिया में पेशाब कांड भी शामिल है। यह आये दिन ऐसी - ऐसी घटनाएं सुनने व देखने को मिल जाती हैं। जो सभी को हैरान कर देती है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर स्पाइसजेट की एक फ्लाइट से जुड़ा वीडियो सामने आया है। जिसमें यात्री द्वारा फ्लाइट में दुर्व्यवहार किया गया जिसके चलते क्रू मेंबर्स ने उसको फ्लाइट से नीचे उतार दिया।

आपको बता दें, यह घटना 23 जनवरी 2023 की है, जहाँ स्पाइसजेट के वेट - लीज्ड कोरेंडन फ्लाइट को दिल्ली से हैदराबाद रवाना किया गया था। विमानन की कंपनी ने जानकारी दी उड़ान के दौरान एक यात्री ने गलत व्यवहार किया और सभी क्रू मेंबर्स को भी काफी परेशान किया। जिस के बाद इस घटना की जानकारी PIC और सुरक्षा कर्मचारियों को दी गयी। बदसुलूकी कर रहे इस यात्री और उसके साथी को फ्लाइट से नीचे उतार दिया। और उन्हें सुरक्षा दल के हवाले कर दिया।

 

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुरुष यात्री महिला क्रू मेंबर के साथ किस तरह से बदसुलूकी करता नज़र आ रहा है। यह आप भी साफ - साफ देख सकते हैं। आरोपी यात्री को और उसके सहयात्री को फ्लाइट से नीचे उतारा और सुरक्षा दल के हवाले कर दिया गया। वहीं चालक दल का कहना था की यात्री ने किसी को गलत तरीके से छुआ था , और वही कुछ लोगों का कहना था की फ्लाइट में होने के कारण यह सब घटना घटी। बता दें , बदसुलूकी कर रहे यात्री ने लिखित तौर से माफ़ी माँग ली है।

First Updated : Tuesday, 24 January 2023