उत्तर कोरिया ने फिर से दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी

उत्तर कोरिया ने फिर से एक और बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। दक्षिण कोरिया ने शनिवार को पूर्वी तट से समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। रविवार को उत्तर कोरिया ने कहा कि वाशिंगटन और सियोल को चेतावनी के लिए एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल का परीक्षण कर अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दे रहा है। इसके अलावा उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोन ने सेना को युद्ध की तैयारियों को मजबूत करने का आदेश दिया हुआ है। इसके बाद अमेरिका को उत्तर कोरिया में तनाव बढ़ता ही जा रहा है।

calender

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक से लॉन्चिंग ड्रिल का आदेश दिया। ह्वासोंग -15 मिसाइल 2017 में उत्तर कोरिया द्वारा पहली बार परीक्षण किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मिसाइल प्योंगयांग हवाई अड्डे से दागी गई थी। वहीं दक्षिण कोरियाई सेना का कहना है कि उसने एक मिसाइल के लॉन्च का पता लगया है। जिसके बारे में जापान ने भी कहा कि मिसाइल ने इकोनॉमिक जोन में 66 मिनट तक उड़ान भरी है।

जानकारों का मानना है कि तानाशाह किम जोन का हथियारों के परीक्षण और चेतावनी देने का उद्देश्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया को उत्तर कोरिया के परमाणु शक्ति के रूप में जानने के लिए मजबूर करना है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच साल 2019 से कूटनीति बातचीत रूकी हुई है। उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व के प्रतिबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद है।

उत्तर कोरिया की सेना के स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्योंगयांग में बड़े स्तर पर सैन्य परेड का आयोजन किया गया था। इस परेड में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल को भी दिया गया था। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी 10 साल की बेटी के साथ सैन्य परेड में हिस्सा लिया था।

First Updated : Sunday, 19 February 2023