नया पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, अब 15 की जगह 5 दिनों में होगा वेरिफिकेशन

पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के लिए 15 दिनों का समय लगता था। लेकिन भारत सरकार ने नये पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ी राहत दी है। अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन 15 की जगह सिर्फ 5 दिनों में होगा।

calender

Passport Verification : पासपोर्ट किसी भी देश के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेद है। अकसर लोग एख देश से दूसरे देश यात्रा पर जाते हैं। लेकिन जिसके व्यक्ति के पास पासपोर्ट नहीं है, वो विदेश की यात्रा पर नहीं जा सकता है। पासपोर्ट एक तरह का किसी देश के नागरिक का पहचान पत्र है। आपको बता दें कि पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के लिए 15 दिनों का समय लगता था।

लेकिन भारत सरकार ने नये पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ी राहत दी है। अब पासपोर्ट वेरिफिकेशन 15 की जगह सिर्फ 5 दिनों में होगा। इसको लेकर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने ट्वीट करके जानकारी दी है। मंत्रालय ने ट्वीट में कहा कि “पासपोर्ट प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए केंद्र सरकार ने 'एमपासपोर्ट पुलिस ऐप’ लॉन्च किया है। अब एमपासपोर्ट सत्यापन में सिर्फ 5 दिन लगेंगे”।

केंद्र सरकार ने नई सर्विस की शुरू

गृह मंत्री अमित शाह ने पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए नई सर्विस शुरू की है। mPassport Seva के नाम से नई सर्विस शुरू की गई है। इसके तहत अब पासपोर्ट के वेरिफिकेशन में 15 दिन की जगह 5 दिन ही लगेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस के 76वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह किंग्सवे कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने परेड की सलामी ली।

इस दौरान गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि “दिल्ली में रहने वाले भारत के नागरिकों को पासपोर्ट के लिए पुलिस सत्यापन के लिए 15 दिन की राह नहीं देखनी पड़ेगी। अब मात्र 5 दिन में ही ऑनलाइन मिल जाएगा”। उन्होंने आगे कहा कि इसके “अब लोगों को कही जाने की जारूरत नही है, आपके घर पर ही ऑनलाइन के जारिए से मिल जाएगा और आगे कहा कि औसतन रोजाना 3 हजार से ज्यादा पासपोर्ट के ऑनलाइन प्रोसेस होने के चलते बहुत बड़ा फर्क आने वाला और परेशानिया कम होने वाली है”।

ऑनलाइन होगा वेरिफिकेशन

पासपोर्ट के वेरिफिकेशन के लिए सबसे पहले आपको mPassport Seva पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

• इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें। • इसके बाद आपको Apply For Plice Clearance Certificate के ऑप्शन पर जाना होगा।

• इसके बाद पोर्टल पर पूछी गई सभा जानकारी को भरना होगा।

• इसके बाद पेमेंट करने के बाद अपॉइंटमेंट बुक करें।

• अपनी अपॉइंटमेंट का प्रिंटआउट को डाउनलोड कर लें।

• लास्ट में आपको सभी डॉक्यूमेंट्स को लेकर स्थानीय पासपोर्ट केंद्र पर जाना होगा।

First Updated : Friday, 17 February 2023