World Sleep Day पर बेंगलुरु की इस कंपनी ने दिया अपने वर्कर्स को गिफ्ट, एक दिन का दिया सरप्राइज हॉलिडे

है। वर्ल्ड स्लीप डे की शुरूआत के पीछे का उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद की जरूरत है इसको बताना है।

calender

World Sleep Day 2023 : अच्छी नींद लेना हर किसी को पसंद है। नींद पूरी होने से किसी भी व्यक्ति का मानसिक सेहत अच्छी रहती है। अगर हमारी नींद पूरी हो जाती है तो ऑफिस में पूरे दिन काम करने में हमारा मन लगता है। अकसर ऐसा कहा जाता है कि किसी भी व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है।

समय से सोने और उठने से मनुष्य का दिमाग तेजी से दौड़ता है। आपको बता दें कि आज वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। हर साल 17 मार्च को इस दिन को मनाया जाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग पैसे कमाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

कई बार काम की धून और वर्कलोड के कारण लोग चैन से सो भी नहीं पाते हैं। आपको बता दें कि वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर भारत की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

एक दिन की दी छुट्टी

बेंगलुरु की एक कंपनी ने वर्ल्ड स्लीप डे के अवसर पर अपने कर्मचारियों को नींद का गिफ्ट दिया है। कंपनी ने अपने वर्कर्स को पूरे एक दिन का सरप्राइज हॉलिडे दिया है। आपको बता दें कि बेंगलुरु में स्थित वेकफिट कंपनी ने वर्ल्ड स्लीप डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक दिन की छुट्टी दी है।

कंपनी ने ई-मेल करके यह सूचना अपने वर्कर्स को दी। जानकारी मिलने के बाद कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। हर कोई कंपनी के इस गिफ्ट को पाकर बहुत खुश है।

30 मिनट की झपकी

बेंगलुरु की वेकफिट कंपनी अपने कर्मचारियों का हमेशा ही बहुत ध्यान रखती है। अगर कंपनी अपने वर्कर्स को खुश रखती है तो वर्कर्स भी काम को पूरी निष्ठा के साथ करते हैं। यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने ऐसा फैसला लिया है।

इससे पहले वेकफिट के सह संस्थापक चैतन्य रामलिंगगौड़ा ने एक नया ओर अनोखा फैसला अपने कर्मचारियों के लिए किया था। उन्होंने कहा था कि “वर्कर्स ऑफिस में काम करने के दौरान आधे घंटे की नींद ले सकते हैं”।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान

वेकफिट कंपनी ने एक ईमेल के जरिए अपने कर्मचारियों को जानकारी दी कि रोज लंच ब्रेक 2 बजे के बाद 30 मिनट की नींद ले सकते हैं। कंपनी के मेल के मुताबिक “कर्मचारी कैलेंडर दोपहर 2 से 2.30 बजे के बीच ब्लॉक कर दिए जाएंगे ताकि वे कोई काम नहीं कर सकें और वे 30 मिनट तक दोपहर की नींद पूरी कर लें”।

आपको बता दें कि कंपनी ने अपने इस ईमेल का स्क्रीशॉट सोशम मीडिया पर शेयर किया था जो तेजी से वायरल हो रहा है। कंपनी के 30 मिनट की झपकी लेने का कर्मचारियों को ऑफिशिलय तौर पर अधिकार दिया है।

क्या है इस फैसले का कारण

वेकफिट कंपनी ने कर्मचारियों को 30 मिनट की नींद लेने को इसलिए कहा क्योंकि नासा और हार्वर्ड की स्टडी के अनुसार दोपहर की नींद लेने के बाद काम की परफोमेंस अच्छी होती है। आपको बता दें कि दोपहर की नींद रचनात्मकता, एकाग्रता और उत्पादकता में हेल्प करती है।

वर्ल्ड स्लीप डे का इतिहास

हर वर्ष मार्च के तीसरे शुक्रवार को अंतराराष्ट्रीय स्लीप डे मनाया जाता है। वर्ल्ड स्लीप सोसाइटी ने स्लीप-डे की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि पहली बार वर्ल्ड स्लीप डे साल 2008 में मनाया गया था। आज विश्व के 88 से अधिक देशों में वर्ल्ड स्लीप डे को सेलिब्रेट किया जाता है।

वर्ल्ड स्लीप डे की शुरूआत के पीछे का उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद की जरूरत है इसको बताना है। नींद पूरी न होने से कई तरह की परेशानी होने लगती है इससे बचने के लिए इस डे को मनाया जाता है।

First Updated : Friday, 17 March 2023