Bubble Tea Benefits: गूगल डूडल पर नजर आई बबल टी, जानिए इसके फायदे

अक्सर गूगल अपने डूडल की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। गूगल किसी ना किसी खास दिवस या फिर चीज को अपना डूडल समर्पित करता है। एक बार फिर इसी क्रम में गूगल अपने डूडल को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि, एक बार फिर गूगल ने एक खास डूडल शेयर किया है

calender

अक्सर गूगल अपने डूडल की वजह से चर्चाओं में बना रहता है। गूगल किसी ना किसी खास दिवस या फिर चीज को अपना डूडल समर्पित करता है। एक बार फिर इसी क्रम में गूगल अपने डूडल को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि, एक बार फिर गूगल ने एक खास डूडल शेयर किया है। गूगल अपने इस खास डूडल के जरिए दुनिया भर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है।

अपने होमपेज पर गूगल ने एक बेहतरीन एनिमेशन वाला इंटरैक्टिव डूडल गेम पेश किया है, आप जिसके जरिए डिजिटली बबल टी बना सकते हैं। बता दें कि बबल टी एक तरह का पेय पदार्थ है, जो कि कोराना महामारी के दौरान लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ था। यह लगातार कोरोना काल से ही ट्रेंड में बना हुआ है। तो आइए जानते हैं इस खास पेय पदार्थ फायदों के बारे में-

डूडल चर्चा में -

गूगल अक्सर अपने डूडल की वजह से चर्चा में बना रहता है, वह किसी ना किसी खास दिवस या फिर चीज को अपना डूडल समर्पित करता है।

बबल टी की लोकप्रियता -

एक बार फिर गूगल ने एक खास डूडल शेयर किया है। गूगल अपने इस खास डूडल के जरिए दुनिया भर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है।

पेय पदार्थ -

बबल टी एक तरह का पेय पदार्थ है, जो कि कोराना महामारी के दौरान लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ था, और आज भी ट्रेंड में बना हुआ है।

इतिहास -

बबल टी का इतिहास काफी पुराना है। बबल टी को पीने की शुरुआत 1980 में हुई थी। ये काफी लंबे समय से ताइवान में पी जा रही है।

ब्लड प्रेशर में फायदेमंद -

बबल टी का ग्रीन बेस ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकती है, जिससे स्ट्रोक और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों की संभावनाएं भी कम हो जाती हैं।

कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम -

यदि आप बबल टी का सेवन करते हैं तो इसे पीने से लीवर और ब्रेस्ट तथा प्रोटेस्ट और कोलेरक्टोल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा कम होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत -

बबल टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करती है।

First Updated : Monday, 30 January 2023