Health Tips: पुदीने में हैं औषधीय गुणों का खजाना, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

क्या आप जानते हैं कि पुदीने की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। पुदीने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है और वसा और कैलोरी की मात्रा इसमें बहुत कम होती है। पुदीने विटामिन ए, सी और बी-कॉमप्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं

calender

क्या आप जानते हैं कि पुदीने की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। पुदीने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है और वसा और कैलोरी की मात्रा इसमें बहुत कम होती है। पुदीने विटामिन ए, सी और बी-कॉमप्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आपने भी पुदीने की चटनी कचौड़ी या पकौड़ों के साथ जरुर खाई होगी।

इसके स्वाद से मन एकदम तरोताजा हो जाता है। पुदीने की पत्तियों के सेवन से इम्युनिटी बढ़ती है और त्वचा को भी निखार मिलता है। पुदीने की पत्तियों में आयरन, पोटेशियम और मैंगनीज की अच्छी मात्रा होती है जो मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देते हैं और हीमोग्लोबिन प्रोफाइल में सुधार करती हैं। तो आइए जानते हैं पुदीने की पत्तियों से मिलने वाले फायदों के बारे में.....

हाजमा रखे दुरुस्त -

पुदीने की पत्तियों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो हमारे पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद करते हैं।

सिरदर्द से दिलाए राहत -

पुदीने के सेवन से सिरदर्द में राहत मिलती है। पुदीना की तेज और ताज़ा महक से मूड फ्रेश होता है।

खांसी जुकाम को करे बेअसर -

पुदीना हमारे नाक और गले तथा फेफड़ों की सफाई करके सभी हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पुदीने में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण खांसी और गले की जलन से राहत दिलाते हैं।

वजन घटाने में सहायक -

पुदीने के सेवन से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं जो भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषण में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और आखिरकार वजन घटाने में मदद मिलती है।

मुख-शुद्धि में मददगार -

पुदीने की ताजा पत्तियों को चबाने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के अंदर बैक्टीरिया के विकास को रोकते हैं। इसकी पत्तियां चबाने से दांत भी साफ होते हैं।

त्वचा में लाए निखार -

पुदीने की पत्तियों में मौजूद एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से इसका इस्तेमाल बॉडी क्लींजर सोप और फेश वॉश आदि में किया जाता है। पुदीने की पत्तियों के इस्तेमाल से त्वचा पर जमा गंदगी दूर होती है और नमी भी बरकरार रहती है।

बरतें सावधानी -

पुदीने की पत्तियों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसका अधिक सेवन गुर्दे और आंतों के लिए नुकसानदेह साबित होता है।

First Updated : Sunday, 22 January 2023