आखिर कौन है ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास जिनपर हुआ जानलेवा हमला

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार को जानलेना हमला हुआ है। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी है। इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर किशोर दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है।

calender

Attack On Odisha Health Minister: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास पर रविवार को जानलेना हमला हुआ है। आरोप है कि सुरक्षा में तैनात एक एएसआई ने स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी है। इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर किशोर दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हमले की निंदा की है।

रविवार को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में एएसआई गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को गोली मारी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हाताल नाजुक बताई जा रही है। यह घटना उस दौरान हुई जब स्वास्थ्य मंत्री बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बता दें कि किशोर दास ओडिशा के चर्चित नेताओं में शुमार है।

नब किशोर दास पहले कांग्रेस पार्टी में थे। उन्होंने साल 2004 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर झरसागुड़ा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। हालांकि दास यह चुनाव हार गए थे। इसके बाद दास ने साल 2009 में फिर से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 में भी चुनाव लड़ा और लगातार तीन बार जीत दर्ज की।

नब किशोर दास बीजू जनता दल (बीजेडी) में है। फिलहाल वे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नब किशोर दास देश के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बाद कैबिनेट में दूसरे सबसे अमीर मंत्री है।

इस घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जांच के आदेश दे दिए है। उन्होंने इस हमले की निंदा की है। सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि "मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।"

First Updated : Sunday, 29 January 2023