गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक

मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। अमित शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके आसपास काफी देर तक घूमता रहा।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। अमित शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके आसपास काफी देर तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संदिग्ध शख्स का नाम हेमंत पवार बताया जा रहा है जो महाराष्ट्र के धुले का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने खुद को आंध्र प्रदेश के एक सांसद का पीए बताया। आरोपी शख्स को गिरिगांव कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उसे पांच दिन की हिरासत में भेज दिया गया है।

मुंबई पुलिस लगातार शख्स से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिर किस इरादे के साथ आरोपी केंद्रीय गृह मंत्री के आस-पास घूम रहा था। 32 साल के हेमंत पवार ने उस समय गृह मंत्रालय का बैंड पहन रखा था। जिसकी बदौलत वह कई घंटों तक गृहमंत्री के आस-पास घूमता रहा। सूत्रों के अनुनसार यह संदिग्ध शख्स महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर भी ब्लेजर पहन कर घूमता हुआ नजर आया था।

बता दें कि पूरा मामला 4-5 सितंबर का है, जब गृह मंत्री अमित शाह बीएमसी चुनाव को लेकर दो दिवसीए मुंबई दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख गणेश पंडाल लालबागचा राजा में भगवान श्रीगणेश की पूजा की। महाराष्ट्र में शिंदे सरकार बनने के बाद अमित शाह पहली बार मुंबई पहुंचे थे। इस दौरान वो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी गए थे। यहां अमित शाह ने मुंबई बीएमसी चुनाव जीतने के ल‍िए बीजेपी नेताओं को 227 सीटों में से 135 सीटें जीतने का टारगेट दिया। दरअसल BMC का चुनाव सितंबर या अक्टूबर में होना है।

बता दें कि इससे पहले इसी साल 5 जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी सेंध लगी थी। फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी के कारण पीएम मोदी के काफिले को फ्लाईओवर पर रोक दिया गया था, जिसके बाद वह एक रैली सहित किसी भी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना पंजाब से लौट आए थे। इस दौरान 15-20 मिनट तक प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे. इस घटना के कारण बीजेपी और कांग्रेस के बीच काफी जंग भी छिड़ी थी जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए थे।

calender
08 September 2022, 06:27 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो