राज्य
हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि मेरे लिए श्री अकाल तख्त साहिब सर्वोच्च है। वहां से प्राप्त प्रत्येक आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा। तख्त साहिब का आदेश मेरे और मेरे परिवार के लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है, है और रहेगा।
CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- अयोध्या को धार्मिक नगरी क्या बनाओगे, पहले अपना इतिहास देखो
योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर अयोध्या को बेमिसाल धार्मिक नगरी बनाने की बात कही थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या पहले से ही करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वर्तमान सरकार ने इसके विकास के लिए व्यापक कार्य किए हैं.
बिहार के विश्वविद्यालयों को लंबित डिग्रियां मिशन मोड में बांटने का आदेश, 1 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट
बिहार के राज्य विश्वविद्यालयों में वर्षों से लंबित डिग्रियों को लेकर राज्यपाल सचिवालय ने सख्त रुख अपनाया है. राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी कुलपतियों को भेजे पत्र में कहा कि डिग्री जारी होने में देरी छात्रों के भविष्य पर गंभीर असर डाल रही है.
राजस्थान में जल्द खुलेंगे 300 नए पेट्रोल पंप, 400 करोड़ के प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी
राजस्थान राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश में करीब 80 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही रिफाइनरी परियोजना के पहले चरण के तहत हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड राज्यभर में 300 से अधिक नए पेट्रोल पंप खोलने जा रही है.