नेताओं के इस्तीफे बीच जयराम रमेश बोले, कांग्रेस एकजुट

कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक लगातार इस्तीफे के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी नेता अपने मन की बात खुलकर करते हैं, क्योंकि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली- कांग्रेस नेताओं के एक के बाद एक लगातार इस्तीफे के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी नेता अपने मन की बात खुलकर करते हैं, क्योंकि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। गौरतलब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद ने टिप्पणी की थी कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोडो यात्रा करनी चाहिए।

जयराम रमेश ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा "पार्टी मजबूत है, कांग्रेस जुड़ी हुई है। कांग्रेस में जो नेता असंतुष्ट हैं, वो बयान देते रहते हैं। मैं समझता हूं कि आज पार्टी एकजुट है प्रत्येक कार्यकर्ता लगा हुआ है।" जयराम रमेश ने आगे कहा, "कांग्रेस एक बहुत बड़ा परिवार है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। लोग अपने मन की बात खुलकर करते हैं। कोई खत लिखता है, कोई इंटरव्यू देता है। यह लोकतंत्र को दर्शाता है।"

उन्होंने गुलाम नबी आजाद का नाम लिए बिना कहा कि, 'हमारे यहां कोई तानाशाही नहीं है हम किसी को चुप नहीं करते। हम लोगों को मनाते हैं कुछ लोग मनाने के बाद भी वे चले जाते हैं, उनके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने कहा कि, यह कहना गलत है कि हमारी प्राथमिकता कांग्रेस जोड़ने की होनी चाहिए। हमारे लिए प्राथमिकता भारत को जोड़ने की है। बता दें कि, बीते दिनों कांग्रेस प्रवक्ता रहे जयवीर शेरगिल के साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आज़ाद के पार्टी छोड़ने के तत्काल बाद उनके समर्थन में लगभग 100 के क़रीब कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं।

वहीं राहुल गांधी के गुजरात दौरे से ठीक पहले गुजरात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह वाघेला ने भी पार्टी से किनारा कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के किसी दफ्तर में भी स्वतंत्रता सेनानी की तस्वीर नहीं है, पूरी पार्टी केवल गांधी परिवार की पूजा करती है और पार्टी की मूल विचारधारा का गला घोंटा जा चुका है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में पारदर्शीता की बात पर सांसद मनीष तिवारी, शशि थरूर जैसे अन्य नेताओं ने भी बीते दिनों कांग्रेस को आंख दिखा चुके हैं।

calender
05 September 2022, 06:38 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो