मुंबई में बारिश से हाहाकार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं मौोसम विभाग ने दोपहर 1 बजे से अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश का कहर जारी है। मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने दोपहर 1 बजे से अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया।

दरअसल, मुबंई में मॉनसून के दस्तक देने के बाद अब तक 42 फीसदी बारिश हो चुकी है। साथ ही जोरदार बारिश के कारण वहां सड़के पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। इसके कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने एडवाइजरी जारी कर मुंबईवासियों को समुद्री तट पर जाने से प्रतिबंध किया है और अगले 24 घंटे तक झमाझम बरतान होने का पूर्वानुमान लगाया है।

बता दें कि मुंबई में बीते कुछ दिनों से आफत की बारिश हो रही है। ऐसे में ये बारिश वहां के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। साथ ही कई जगहों पर भारी वर्षा के कारण सड़को पर जलभराव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

calender
08 July 2022, 12:31 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो