मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लिए मानसून हर साल ही आफत बनकर आता है। मुंबई में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया है। साथ ही सड़के भी जलमग्न नजर आ रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने शुक्रवार तक अलर्ट जारी किया है।

Janbhawana Times

बता दें कि मुंबई में हुई मूसलाधार बारिश वहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अंडरपास से लेकर सब-वे तक बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। दरअसल, आर्थिक राजधानी मुंबई में हुई बारिश की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर भारी जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। कई जगहों पर लोगों को भारी जाम से भी जूझना पड़ रहा है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग( IMD) ने अनुमान लगाया है कि मुंबई और ठाणे में शुक्रवार तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस बीच प्रशासन ने बारिश के अलर्ट को देखते हुए सर्तक रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए है।

calender
05 July 2022, 01:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो