आपका निर्णय राज्य के विकास का सर्वोत्तम है 2014 से पहले भारत भ्रष्ट्राचार में अग्रसर था: जेपी नड्डा

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी पुरी तकत लगा रही है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर इस दौरान वे लगातार जनसभा को संबोधित कर जिसमें में विपक्षी पार्टीयों पर जमकर हमला बोल रहे है

calender

कर्नाटक में होने वाली विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों नें प्रचार- प्रसार करना शुरू कर दिया है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर्नाटक के दौरे पर इस दौरान उन्होंने कर्नाटक के चिक्कानायकनहल्ली में एक बाइक रैली में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक की जनसभा को संबोधित किया है। जिस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए बोले कि 'आपका उत्साह दर्शाता है कि आपने भाजपा को आशीर्वाद देने का फैसला किया है। आपका निर्णय कर्नाटक के विकास के लिए सर्वोत्तम है 2014 से पहले भारत भ्रष्टाचार में अग्रसर था। 2जी, 3जी, कॉमनवेल्थ जैसे घोटाले हो रहे थे, हर तरह से भ्रष्टाचार था।  आज भारत मजबूती के साथ दुनिया के मंच पर अपनी हिस्सेदारी अदा कर रहा है। ये बदलता भारत है। भारत कमजोर नहीं है, भारत छोटा नहीं है, ये परिवारवाद वालों ने भारत को छोटा और कमजोर बनाया था।'

जेपी नड्डा ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में पैकेजिंग और रीपैकेजिंग का काम किया जा रहा है। वे सिर्फ एक परिवार को बढ़ावा देने में रुचि रखते हैं, लेकिन कर्नाटक के हमारे नेता एक साधारण परिवार से आते हैं। हाल ही में, कर्नाटक में प्रधान मंत्री द्वारा विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। शिवमोग्गा में अब एक हवाई अड्डा है। तुमकुर में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है।'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि "एफडीआई, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इनोवेशन इंडेक्स और स्टार्टअप्स में कर्नाटक नंबर वन है। आज, भारत में Apple उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा और गोवा में कांग्रेस का सफाया हो गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। अब राहुल गांधी इंग्लैंड में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठा रहे हैं. राहुल गांधी ने भारत के लोगों का अपमान किया है और उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि 'वे अन्य देशों को भारत के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए उकसाते हैं। एक कहावत है-नाच न जाने आंगन टेढ़ा। जिसको जनता नकार दे,तो बोलता है प्रजातंत्र खतरे में है। आज कांग्रेस हर जगह से समाप्त हो रही है और राहुल गांधी इंग्लैंड में जाकर बोल रहे हैं कि भारत का प्रजातंत्र खतरे में है। ये मानसिक रूप से दिवालियापन हो गए हैं। इन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी।'

First Updated : Saturday, 18 March 2023