शादी के बाद क्यों बढ़ जाता है महिलाओं का वजन जानिए इसकी वजह

भारत में शादी के बाद अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ये सवाल हमेशा ही बना रहता है कि आखिर ऐसे क्यों होता है दरअसल, लाइफस्टाइल में बदलाव को लेकर खानपान में कमी जैसी कुछ गलतियों की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।

calender

Weight Gain Issue: भारत में शादी के बाद अधिकतर महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। ये सवाल हमेशा ही बना रहता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? दरअसल, लाइफस्टाइल में बदलाव को लेकर खानपान में कमी जैसी कुछ गलतियों की वजह से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है।

चलिए जानते है उन गलतियों के बारे में जो महिलाओं को बना देती हैं ओवरवेट

1. लाइफस्टाइल- शादी के बाद महिलाओं की लाइफस्टाइल ( Lifestyle) में काफी बदलाव आता है, जैसे नए घर के हिसाब से खुद को एडजस्ट करना, ससुराल में सबसे घुलना- मिलना आदि। इन सब चीजों की वजह से महिलाओं की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आता है। ऐसे में वजन बढ़ना स्वाभाविक है।

2. नहीं रखती फिटनेस का ख्याल- शादी के बाद जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इन सब के बीच महिलाएं अपनी फिटनेस (Fitness) का ख्याल रखना भूल जाती है और इसी लापरवाही की वजह से उनका तेजी से वजन बढ़ने लगता है।

3. हार्मोनल चेंज- महिलाओं की बॉडी में शादी के बाद हार्मोनल बदलाव (Hormonal Changes) आते हैं और इस वजह से उनका वजन बढ़ जाता है। बता दें कि महिलाएं ओवरवेट की समस्या को योग या फिर एक्सरसाइज करके कंट्रोल कर सकती है।

4. गलत खान-पान- शादी के बाद महिलाओं को रसोई संभालनी पड़ती है। वहीं अगर खाना बनाने के बाद वह बच जाए तो ज्यादातर महिलाओं की कोशिश रहती है कि खाना बर्बाद न हों, इसके लिए वह बचे हुए खाने को खा लेती है और इससे भी उनका वजन बढ़ जाता है।

ऐसे करें कंट्रोल-

अगर आपका भी शादी के बाद वजन बढ़ गया है, तो इसके लिए आप रोजाना व्यायाम (Exercise) करना शुरू करें। इसके साथ ही योगा (Yoga) करने से भी वजन कम होगा। वहीं महिलाएं सुबह और शाम वॉक करके भी वजन को कंट्रोल में रख सकती हैं।

First Updated : Tuesday, 24 January 2023
Tags :