महाराष्ट्र: शादी से किया इनकार, तो लगा दी लड़की के पिता की दुकान में आग

महाराष्ट्र के नागपुर में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने को कहा, लड़की ने इनकार कर दिया। तो लड़के ने लड़की के पिता की दुकान में घुस कर लगाई आग, व मिनी ट्रक को भी जला डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी लड़की से शादी करना चाहता था।

calender

परंतु लड़की ने इनकार कर दिया जिसके चलते आरोपी ने गुस्से में आकर लड़की के पिता की दुकान में आग लगा दी। तथा साथ में मिनी ट्रक कों भी जला दिया। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता सब्जियां बेचने का व्यवसाय करते थें। आरोपी पहले से ही शादीशुदा था।

आरोपी की पत्नी को उसके अवैध संबंधो की जानकारी मिली तो वह अपने पति को छोड़कर चली गई। इसी दौरान आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने का विचार किया परंतु लड़की ने इंकार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आग लगाई गई थी। आरोपी और महिला के बीच 7 महीनें से संबंध हैं। भारतीय दंड सहिता के सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

First Updated : Thursday, 24 November 2022