जानिए कैसा गुजरेगा आज आपका दिन

आज गुरुवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत जरूर रहेगा लेकिन किसी न किसी कारण धन खर्च की भी अधिकता रहेगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज गुरुवार का दिन मेष राशि के लोगों के लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत जरूर रहेगा लेकिन किसी न किसी कारण धन खर्च की भी अधिकता रहेगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है।

मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होगी और मन प्रसन्न रहेगा। कर्क राशि के जातकों को मिश्रित फल मिलेगा और आर्थिक रूप से परेशानी सामने आएगी। सिंह राशि के लोगों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा। कन्या राशि के लोगों का आज का दिन भाग्य बदलने वाला रह सकता है। महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी और नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

तुला राशि के जातकों को सामान्य रूप से सफलता प्राप्त होगी। हालांकि आर्थिक रूप से पक्ष मजबूत जरूर रहेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को सामान्य फल प्राप्त होगा और जीवनसाथी से भी किसी न किसी बात को लेकर अनबन बनी रहेगी। हालांकि संतान पक्ष मजबूत रहेगा। धनु राशि के जातकों के लिए आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करने वाला दिन साबित होगा। मकर राशि के लोगों को शुभ फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कुंभ राशि के जातकों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा, संतान पक्ष की तरफ से भी किसी न किसी रूप से परेशानी सामने आएगी। मीन राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

calender
16 June 2022, 10:19 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो