Shanidev blessing: ये शुभ संकेत बताते हैं कि आपकी कुंडली पर शनिदेव हैं मेहरबान, साथ ही जानिए शनि को प्रसन्न करने के उपाय

शनिदेव न्याय के देव कहे गए हैं। जब ये प्रसन्न होते हैं तो जिंदगी में कई तरह के शुभ संकेत मिलते हैं। वहीं यहां जानिए शनिदेव को प्रसन्न करने के आसान उपाय।

calender
ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का काफी महत्व बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि नवग्रह के चलते कुंडली और जिंदगी पर काफी असर पड़ता है.  इन्हीं में से एक है शनिग्रह जिसके देव हैं शनिदेव। शनिदेव को कलयुग में न्याय का देवता कहा गया है जो व्यक्ति के कर्मों को देखकर उसका फल और दंड निर्धारित करते हैं. शनिदेव की कुपित दृष्टि जातक की जिंदगी पर काफी भारी पड़ती है। इसलिए शनि की ढैया और साढ़ेसाती काफी कष्टकारी मानी जाती है।  लेकिन शनिदेव हमेशा नाराज रहने वाले देव नहीं है। वो जातक अच्छे कर्मों के लिहाज से अच्छा फल देते हैं।  जिन कुंडलियों पर शनिदेव की शुभ दृष्टि रहती है, उन कुंडलियों के जातक की जिंदगी खुशियों से भर जाती है। जिंदगी में शुभ शुभ होने लगता है, धन की आमद होती है, काम बनने लगते हैं।  चलिए जानते हैं कि शनिदेव अगर प्रसन्न हैं या किसी कुंडली में शुभ फल दे रहे हैं तो जातक की जिंदगी में इसके क्या संकेत होते हैं। 
 
 
शनिदेव के प्रसन्न और शुभ होने के संकेत - 
 
अगर शनिदेव आप पर मेहरबान हो रहे हैं तो आपको अचानक धन का लाभ होने लगेगा. घर में आय के कई सारे सोर्स खुल जाएंगे. 
आपके वो काम जो बन नहीं पा रहे थे, अचानक अपने आप ही बनने लगेंगे और उनका लाभ मिलने लगेगा. 
दफ्तर और ऑफिस में आपकी पदोन्नति और अच्छा इंक्रीमेंट होगा. 
एक्सीडेंट की चपेट में आने के बावजूद आप बच जाएंगे. 
शनिवार के दिन अगर  आपके जूते चोरी हो जाते हैं तो समझिए कि शनिदेव आप पर मेहरबान हैं. 
आपके घर परिवार में सब कुछ अच्छा होने लगेगा. 
प्रॉपर्टी के विवादित मामले अपने आप सुलझने लगेंगे और अच्छी खबरें आने लगेंगी. 
समाज में आपका मान सम्मान बढ़ने लगेगा.  
आपके बाल घने और स्वस्थ होने लगेंगे. 
नाखून चमकदार होने लगेंगे और तेजी से बढ़ने लगेंगे. 
आपकी आंखों की बीमारी ठीक होगी और आंखो की रोशनी तेज होने लगेगी.
अगर आपके अधीनस्थ और सफाई कर्मचारी या नौकर आपसे प्रसन्न हैं तो समझिए शनिदेव की कृपा हो रही है. 
 
किन ग्रहों पर प्रसन्न रहते हैं शनिदेव
शनिदेव अपनी राशियों जैसे कुंभ और मकर पर आमतौर पर शुभ रहते हैं. तुला राशि में शनि उच्च स्थान पर रहते हैं इसलिए यहां भी अक्सर शुभ फल प्रदान करते हैं. शनिदेव की मित्र राशियों जैसे शुक्र और बुध ग्रह आते हैं। इसलिए इन राशि के जातकों को भी शनिदेव ज्यादा बुरा फल नहीं देते। इसके अलावा गुरु ग्रह के साथ शनिदेव का समभाव का रिश्ता है. इसलिए इस राशि के जातकों पर शनिदेव समान रूप यानी  मिले जुले प्रभाव डालते हैं।
 
किन ग्रहों पर ज्यादा अशुभ रहते हैं शनिदेव
शनिदेव के शत्रु ग्रहों में सबसे पहले आते हैं, सूर्य, फिर चंद्रमा औऱ मंगल ग्रह  आते हैं। इन ग्रहों की राशियों जैसे मेष राशि, सिंह राशि, कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर ज्यादा कुपित रहते हैं।  
 
शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय - 
 
जीवन में सुख पाने के लिए औऱ शनिदेव के कोप से बचने के लिए शनिदेव को प्रसन्न किया जाना जरूरी है। ऐसे में जातक कुछ खास और आसान उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिवार के दिन रात के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल  का दीपक जलाने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को सरसों या तिल का तेल अर्पित करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं।  शनिवार को काली चीजों का दान करना शुभ होता है, जैसे काले तिल, उड़द की दाल, काला छाता, काले जूते आदि। शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर जाकर काली उड़द की दाल, तिल और तेल का दीपक जलाने  से शुभ फल प्राप्त होते हैं। अधीनस्थों का सम्मान करने पर, सफाई कर्मी या नौकर इत्यादि के साथ अच्छा व्यवहार करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंग बली की पूजा करने पर और हनुमान चालीसा का पाठ करने पर भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि अमावस्या के दिन और शनिवार के दिन भोजन में काला नमक और काली मिर्च का सेवन करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को बंदरों को भुने हुए चने अपने हाथ से खिलाने पर शनिदेव खुश होते हैं। शनिवार को ही काले कुत्ते को मीठी रोटी पर तेल लगाकर खिलाना चाहिए। शनिवार के दिन काली गाय की सेवा करने और उसे मोतीचूर के लड्डू खिलाने पर शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं।
First Updated : Tuesday, 28 March 2023