Vrindavan : वृन्दावन में इन मशहूर धार्मिक स्थलों पर करें दर्शन

Vrindavan : अगर आप अपनी परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बना रहा हैं तो हम आपको वृदांवन के बारे में बताएंगे। यहां पर आप भगवान श्रीकृष्ण के कई प्राचीन मंदिरों में घूमने व भगवान का आशीर्वाद लेने जा सकते हैं।

1/6

Vrindavan

वृदांवन में आप भगवान श्रीकृष्ण के कई प्राचीन मंदिरों में घूमने व भगवान का आशीर्वाद लेने जा सकते हैं।

2/6

बांके बिहारी मंदिर

बांके बिहारी मंदिर का इतिहास चमत्कारों से भरा हुआ है। इस मंदिर में हर समय श्रद्लुओं की भीड़ रहती है। दूर-दूर से लोग यहां लड्डू गोपाल का आशीर्वाद लेने आते हैं।

3/6

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर को जगद्गुरु श्री क्रपालु जी महाराज ने बनाया है। यह मंदिर 55 एकड़ में फैला हुआ है। वर्तमान समय में रोजाना हजारों की संख्या में लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।

4/6

निधि वन

निधि वन यमुना नदी के साथ स्थित है। कहा जाता है कि इस वन में रात के समय लगे वृक्ष तुलसी के पेड़ से गोपियां बन जाते हैं और कन्हैया की धुन पर नृत्य करती हैं। यहां शाम के बाद जाना मना है।

5/6

इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन मंदिर में हरे कृष्ण हरे राम का जाप किया जाता है। इस मंदिर को श्री श्री बलराम मंदिर के नाम से जाना जाता है।

6/6

राधावल्लभ मंदिर

राधावल्लभ मंदिर में श्री भगवान कृष्ण और राधा दोनों के एक साथ दर्शन होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर के दर्शन दुर्लभ है होते हैं। जिसके मन में प्रेम और सच्ची श्रद्धा होती है उन्हें ही प्रभु दर्शन देते हैं।