FIFA WC 2022: अंतिम-16 के मुकाबले खत्म, क्वार्टर फाइनल में पहुंची 8 टीमें

FIFA WC 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है अंतिम-16 क मुकाबलें खत्म होने के बाद अब क्वार्टर फाइनल में 8 टीमें पहुंच गई है। अब इन चार टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल के मुकाबलें खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल में 4 टीमों का सफर खत्म हो जायेगा

calender

FIFA WC 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है अंतिम-16 क मुकाबलें खत्म होने के बाद अब क्वार्टर फाइनल में 8 टीमें पहुंच गई है। अब इन चार टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल के मुकाबलें खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल में 4 टीमों का सफर खत्म हो जायेगा और सेमीफाइनल में 4 टीमें पहुंचेंगी। क्वार्टर फाइनल के मुकाबलें 9 से 11 दिसंबर तक खेले जाएंगे।

मंगलवार को अंतिम-16 में आखिरी दो मैच खेले गए। जिसमें से पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से और मोरक्को ने स्पेन को पेनल्टी सूटआउट से हराया। बता दे, पुर्तगाल ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं दूसरे मैच में मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट के जरिये जीत दर्ज की और स्पेन जैसी मजबूत टीम उलटफेर का शिकार हुई।

इसके साथ ही फीफा विश्व कप में मोरक्को ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। बड़ी-बड़ी टीमें इस बार फीफा विश्व कप में उलटफेर का शिकार हुई। जर्मनी, बेल्जियम और स्पेन जैसी बड़ी टीमें उलटफेर का शिकार होकर लीग मैचों में ही बाहर हो गई।

फीफा विश्व कप 2022 क्वार्टर फाइनल के मुकाबलें..............

क्रोएशिया बनाम ब्राजील               9 दिसंबर रात 8:30 बजे

नीदरलैंड बनाम अर्जेंटीना            10 दिसंबर रात 12:30 बजे

पुर्तगाल बनाम मोरक्को               10 दिसंबर रात 8:30 बजे

इंग्लैंड बनाम फ्रांस                      11 दिसंबर रात 12:30 बजे

ये खबर भी पढ़ें...................

World Championships में सिल्वर मेडल जीतकर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

First Updated : Wednesday, 07 December 2022