WPL Final 2023: मुंबई इंडियंस महिला टीम ने रचा इतिहास, WPL के पहला खिताब किया अपने नाम

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले ही सीजन में इस पर कब्जा किया है।

calender

WPL Final 2023: महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस ने पहले ही सीजन में इस पर कब्जा किया है। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई  इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस तरह मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर क्रिकेट लीग की पहली विनर बनी।

हरनप्रीत कौर की टीम ने कमाल करते हुए पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। वहीं जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

नताली ने अमेलिया केर के साथ चौथे विकेट के लिए 20 गेंद पर नाबाद 39 रन की साझेदारी की। अमेलिया केर 8 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहीं। नताली ने इससे पहले तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 74 गेंद पर 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत 39 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। हीली मैथ्यूज ने 13 और यास्तिका भाटिया ने 4 रन बनाए। दिल्ली के लिए राधा यादव और जेस जोनासेन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अगर दिल्ली की बात करें तो एक समय ऐसा था कि 79 रन पर उसके 9 विकेट गिर चुके थे। ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन वहां से शिखा पांडे और राधा यादव ने पारी को संभाली। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 24 गेंद पर नाबाद 52 रनों की साझेदारी की। राधा ने 12 गेंद पर नाबाद 27 और शिखा ने 17 गेंद पर नाबाद 27 रन बनाए। राधा ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, शिखा के बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकले।

कप्तान मेग लैनिंग को छोड़कर कोई भी क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं टिक सकीं। लैनिंग ने 29 गेंद पर 35 रन आउट हो गई। मरिजान कैप ने 18 और शेफाली वर्मा ने 11 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए इस्सी वोंग और हीली मैथ्यूज ने 3-3 विकेट लिए। अमेलिया केर को 2 सफलता मिली।

First Updated : Sunday, 26 March 2023