आप हिमाचल की जनता की पहली पसंद: अभी चड्ढा

आप हिमाचल की जनता की पहली पसंद: अभी चड्ढा

calender

रिपोर्टर- रोहित शर्मा (ऊना)

प्रदेश सह सचिव अभी चड्ढा ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए बताया है कि ऊना विधानसभा में आम आदमी पार्टी को गांव-गांव में प्यार और स्नेह भारी संख्या मिल रही है। ‘आप’ प्रदेश की जनता की पहली पसंद बन गई है। उससे विरोधी पार्टियों की नींद उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हो चुके हैं। खासकर युवा, बेरोजगार और महिला वर्ग ने इस सरकार को बदलने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा जयराम सरकार की लचर  व्यवस्था के कारण प्रदेश में कानून-व्यवस्था का भी दिवाला निकल चुका है। आए दिन कभी गोली कांड, कभी अवैध विस्फोट फैक्ट्री और महिलाओं पर अत्याचार के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में 1500 से अधिक मामले महिलाओं के उत्पीड़न और बलात्कार के दर्ज हैं।

चड्ढा ने कहा शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं की रैली को संबोधित करने के लिए हिमाचल आ रहे है। प्रधानमंत्री प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ युवाओं को नौकरी चाहिए। इन भाषणों से युवाओं का पेट नहीं भरेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बताएं कि हमारे प्रदेश के युवाओं में काबिलियत की कमी थी। जो बाहरी राज्यों के लोगों को नौकरियां बांटी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार में एक ही काम हो रहा है एक ही काम के दो-तीन बार उद्घाटन व शिलान्यास हो रहें हैं। 

First Updated : Thursday, 22 September 2022