अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध रामलीला 25 सितम्बर से होगी प्रारम्भ

उत्तर प्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। भगवान श्री राम के हज़ारों भक्त ग्राउंड में बैठकर रामलीला देख सकेंगे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध रामलीला 25 सितम्बर से प्रारम्भ होगी। इस बार भी अयोध्या की रामलीला में कई फिल्मी हस्तियां रोल करेंगी। एक सप्ताह तक चलने वाली रामलीला का समापन 05 अक्टूबर को होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अयोध्या की रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर होगा। भगवान श्री राम के हज़ारों भक्त ग्राउंड में बैठकर रामलीला देख सकेंगे। अयोध्या की रामलीला 2020 में 16 करोड़ और वर्ष 2021 में 20 करोड़ से ज्यादा भगवान श्री राम के भक्तों ने देखा था।

अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अयोध्या की रामलीला में परशुराम की भूमिका में भोजपुरी के सुपर स्टार सांसद मनोज तिवारी निभा रहे हैं। मुख्य भूमिका भगवान श्री राम की भूमिका में राहुल भूचर नजर आयेंगे। रावण की भूमिका में शाहबाज खान, भगवान हनुमान जी की भूमिका में बिंदु दारा सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा राकेश बेदी विभीषण की भूमिका में और कैकेयी की भूमिका उपासना निभायेंगी।

calender
05 April 2022, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो