‘26/11 जैसे’ हमले की साजिश: मुंबई यातायात पुलिस को व्हाट्सऐप पर मिली धमकी

मायानगरी मुबंई को एक बार फिर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, इस संबध में मुबंई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

मायानगरी मुबंई को एक बार फिर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, इस संबध में मुबंई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा लगता है कि ये संदेश देश के बाहर के किसी नंबर से भेजे गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदेश आए। उन्होंने कहा, इन संदेशों को भेजने वाले ने 26/11 के मुंबई हमले जैसे हमले की धमकी दी है।

अधिकारी के अनुसार, शहर की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है, मैसेज मे कहा गया कि मेरी जांच करोगे तो लोकेशन पाकिस्तान दिखाएगी, लेकिन धमाका मुबंई में होगा, धमकी देने वाले ने संदेश में लिखा कि भारत में इस हमले को 6 लोग अंजाम देंगे।

calender
20 August 2022, 11:44 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो