दिल्ली। शाहदरा जिला के डीसीपी कार्यालय परिसर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ नागरिकों का गुलाब और कार्ड देकर स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम में हेल्थ कैम्प और साइबर अपराधों पर जागरूक भी किया गया। वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए हेल्प डेस्क का भी आयोजन किया गया। शाहदरा पुलिस जिला मुख्यालय में मनाये गए अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस में सैकड़ो की संख्या में बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर सभी बुजुर्गों ने डीसीपी आर साथिया सुंदरम का धन्यवाद किया। डीसीपी ने बताया कि बुजुर्गों अपने घर पर अकेले रहते है। पुलिस द्वारा समय-समय पर उनके घर जाकर उनका हालचाल सुनिश्चित करते है।
First Updated : Sunday, 02 October 2022