गुजरात: वडोदरा में सांप्रदायिक झड़प के बाद पथराव, अब तक 40 लोग गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा में बीते दिन 3 अक्टूबर को दो पक्षों के बीच सांप्रदायिक झड़प की घटना सामने आई। दरअसल, सावली कस्बे की एक सब्जी मंडी में अलग-अलग धर्मों के दो समूहों के बीच झंडा लगाने को लेकर हाथापाई शुरू हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ये लोग एक दूसरे पर पथराव करने लगे। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए।

calender

वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 43 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि अूब तक 40 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए यहां भारी मात्रा में पुलिस की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के पीआर पटेल ने कहा कि शनिवार की शाम को समुदाय विशेष का एक धार्मिक कार्यक्रम था। इसके लिए लोगों ने एक मंदिर के पास स्थित बिजली के पोल पर धार्मिक ध्वजा लगा दिया। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। देखते ही देखते ये विरोध झड़प और फिर मारपीट में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

First Updated : Tuesday, 04 October 2022