Haryana: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद अशोक तंवर आप में शामिल

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद रहे डॉ. अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब में सत्ता में आने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपना विस्तार करने में लगी है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद रहे डॉ. अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब में सत्ता में आने के बाद अब आम आदमी पार्टी हरियाणा में अपना विस्तार करने में लगी है।

सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। इसके बाद हरियाणा प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता की उपस्थिति में तंवर ने आम आदमी पार्टी में सदस्यता ग्रहण की।

आप आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने अशोक तंवर को एक क्षमतावन, जुझारू और योग्य नेता बताते हुए कहा कि वे आम आदमी पार्टी की सकारात्मक राजनीति की पक्षधर है। बता दें कि इससे पहले अशोक तंवर पिछल साल नवंबर में ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने सितंबर 2019 में कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया था।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष और सिरसा से लोकसभा सांसद रहे अशोक तंवर हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेताओं में से एक है। तंवर साल 1999 में एनएसयूआई के सचिव बने और साल 2003 में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा तंवर 29 साल की उम्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे।

कांग्रेस ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव में तंवर को सिरसा से चुनावी मैदान में उतारा गया। इस चुनाव में तंवर ने इनेलो के डा. सीताराम को 35001 वोटों से हराया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी नेतृत्व ने फरवरी, 2014 में डॉ. अशोक तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया था। तंवर सितंबर 2019 तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहे। 

calender
04 April 2022, 05:13 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो